फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   residents of Vardhman Mantra society demaonstrated against builder

वर्धमान मंत्रा सोसाइटी के निवासियों का प्रदर्शन

Sun, 17 May 2020 10:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2020 10:58 PM IST
विज्ञापन
residents of Vardhman Mantra society demaonstrated against builder
वर्धमान मंत्रा सोसाइटी के निवासियों का प्रदर्शन
विज्ञापन

गुरुग्राम। रखरखाव शुल्क बढ़ाए जाने, बिजली के मनमाने दाम वसूलने आदि को लेकर रविवार को वर्धमान मंत्रा सोसाइटी के निवासियों ने बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन किया। सेक्टर-67 स्थित सोसाइटी में लोगों ने मुंह पर मास्क लगाकर बिल्डर के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने बिल्डर पर कार्रवाई की मांग की।

स्थानीय निवासियों ने बताया कि बिल्डर ने मनमाने तरीके से सोसाइटी का रखरखाव शुल्क बढ़ा दिया। पहले यह शुल्क करीब 23 रुपये प्रतिदिन था। इसे बढ़ाकर अब करीब 87 रुपये कर दिया गया है। उन्हें जनरेटर से बिजली दी जा रही है। इसकी ऐवज में उनसे 23 रुपये प्रति यूनिट की दर से शुल्क वसूला जा रहा है। इसके अलावा सोसाइटी की अन्य समस्याएं हैं, जिनकी ओर बिल्डर ध्यान नहीं दे रहा है। सोसाइटी को अब तक पूर्णता प्रमाणपत्र नहीं मिला है। समस्याओं को लेकर 70 से अधिक बार अधिकारियों को शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। गुस्साए निवासियों ने सोसाइटी में बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन कर लूटने के आरोप लगाए। इस दौरान जमकर नारेबाजी भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed