{"_id":"6a9d943b01f45811ff02cf52","slug":"residents-of-pratik-laurel-protest-against-increased-fees-noida-news-c-1-noi1095-4696046-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बढ़े शुल्क के विरोध में प्रतीक लॉरेल के निवासियों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बढ़े शुल्क के विरोध में प्रतीक लॉरेल के निवासियों का प्रदर्शन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। सेक्टर-120 स्थित प्रतीक लॉरेल सोसाइटी में कॉमन एरिया बिजली शुल्क को लेकर शनिवार को निवासियों ने एओए के खिलाफ मार्च निकालकर प्रदर्शन किया। निवासियों का आरोप है कि बिना जीबीएम और सहमति के शुल्क में बढ़ोतरी की गई है। सोसाइटी में करीब 1500 परिवार रहते हैं।
निवासियों के अनुसार, पहले बिजली बिल में सात रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से शुल्क लिया जाता था। जीएसटी विभाग की ओर से नोटिस मिलने के बाद दर 70 पैसे कम कर 6.30 रुपये प्रति यूनिट कर दी गई। अब कॉमन एरिया का शुल्क अलग से 40 पैसे प्रति वर्ग फीट लिया जा रहा है। पूर्व सचिव उदय कुमार जैन ने आरोप लगाया कि इससे निवासियों पर अतिरिक्त आर्थिक भार पड़ेगा।
एओए सचिव अविनाश कुमार ने कहा कि मेंटेनेंस शुल्क में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पहले कॉमन एरिया बिजली का शुल्क 70 पैसे प्रति यूनिट घरेलू बिजली बिल में ही शामिल था, जिसे अब अलग किया गया है। जीएसटी विभाग के नोटिस के बाद इनकम टैक्स संबंधी समस्या के समाधान के लिए यह व्यवस्था लागू की गई है। उन्होंने कहा कि यह अतिरिक्त शुल्क नहीं है, बल्कि बिजली के मद को अलग किया गया है।