{"_id":"6a329af7d13c98156f07be59","slug":"residents-of-pocket-e-troubled-by-overgrown-bushes-express-concern-grnoida-news-c-23-1-lko1064-97739-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बढ़ी झाड़ियों से परेशान पॉकेट ई के निवासी, जताई चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बढ़ी झाड़ियों से परेशान पॉकेट ई के निवासी, जताई चिंता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
बढ़ी झाड़ियों से परेशान पॉकेट ई के निवासी, जताई चिंता
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा । ग्रेनो वेस्ट सेक्टर-2 स्थित पॉकेट ई के निवासी इन दिनों सड़कों और पार्कों में बढ़ी घनी झाड़ियों से बेहद परेशान हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से सफाई न होने के कारण झाड़ियां काफी ऊंची हो चुकी हैं, जिससे राहगीरों और वाहनों के लिए दृश्यता (विजिबिलिटी) प्रभावित हो रही है। सुबह और शाम के समय यहां से गुजरने वाले लोगों, विशेषकर महिलाओं और बच्चों में सुरक्षा को लेकर डर का माहौल है। निवासियों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि क्षेत्र की सुरक्षा और साफ-सफाई को दुरुस्त करने के लिए जल्द से जल्द झाड़ियों की कटाई-छंटाई कराई जाए और नियमित रखरखाव सुनिश्चित हो।
सुंदरता हो रही प्रभावित
- पॉकेट-ई में कई जगह झाड़ियां काफी बड़ी हो गई हैं। संबंधित विभाग को जल्द इनकी सफाई करानी चाहिए। -प्रदीप डाहलिया
- डर लगता है कि किसी दिन इन झाड़ियों में कोई जहरीला जीव न आ जाये और किसी को नुकसान पहुंचाए। -गीता जोशी
- झाड़ियों के लगातार बढ़ने से सुंदरता प्रभावित हो रही है। नियमित रूप से रखरखाव किया जाए तो यह समस्या नहीं होगी। -राजीव शर्मा
- स्थानीय निवासी लंबे समय से झाड़ियों की सफाई की मांग कर रहे हैं। जल्द कार्रवाई होने से लोगों को राहत मिलेगी। सचिन शर्मा