फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Residents of BPL colonies facing lack of facilities

सुविधाओं का अभाव झेल रहे बीपीएल कॉलोनियों के निवासी

Fri, 20 Nov 2020 11:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2020 11:10 PM IST
विज्ञापन
Residents of BPL colonies facing lack of facilities
नूंह (अंतराम खटाना)। सरकार की योजना के तहत गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले अनेक परिवारों को उपलब्ध करवाए गए निशुल्क आवासीय प्लॉट में बसे लोगों को जरूरी सुविधाओं के लिए तरसना पड़ रहा है। वहीं प्रशासन की अनदेखी के कारण केवल खाली प्लॉट बनकर रह गए हैं। इनमें न तो आवास का निर्माण हो पा रहा है न ही यहां इस बारे कोई प्रयास किए गए।
विज्ञापन

नूंह खंड के गांव सलंबा, मालब, कोटला, दिहाना, खेड़ला, घासेड़ा, मेवली, सूड़ाका, खेड़ली दोसा सहित अन्य गांवों में बीपीएल आवासीय कॉलोनियां बनाई गई हैं। लेकिन वहां पर प्रशासन की ओर से वर्षों बीत जाने के बाद भी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो पाई हैं। यह स्थिति अकेले नूंह खंड के इन गांवों में ही नहीं बल्कि जिले के पुन्हाना, फिरोजपुर झिरका, नगीना, तावडू, पिनगवां व इंडरी खंडों सहित हर बड़े गांवों में है। लेकिन जगह के अभाव के कारण उनको यहां पर ही रहना पड़ रहा है। लोगों ने बताया कि आज भी बिजली, पानी, सड़क, साफ-सफाई का घोर अभाव है। सुविधाओं की मांगों को लेकर कई बार प्रशासन व सरकार से गुहार लगाई जा चुकी है, लेकिन इसके बाद भी यहां सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

सलंबा की डहर कालोनी निवासी जैकम, लाहलर कॉलोनी निवासी कलाम, सलाम व घासेड़ा की घासेड़ा असद कॉलोनी निवासी दीन मोहम्मद, तैय्यब, इमरान, सैकुल, इरफान, दिलशाद, कोटला की बीपीएल कॉलोनी निवासी नियाज मोहम्मद, नसीम, लल्लू व इरशाद ने बताया कि उनके यहां पर बसे हुए कई साल हो गए हैं, लेकिन आज भी कोई सुविधा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-
बीपीएल कालोनी में सुविधाएं उपलब्ध करवाने के प्रयास किए जाएंगे। इस बारे में नूंह व इंडरी खंड के गांवों की जानकारी ली जाएगी। उपायुक्त को इस बारे में अवगत कराकर बीपीएल कॉलोनियों में लोगों को सुविधाओं का लाभ दिया जाएगा। - संजीव कुमार, एसडीएम नूंह
पूर्व कांग्रेस शासनकाल में जिले के लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ दिया गया था। आज वह सरकार की अनदेखी के चलते पूरी तरह से गुम है भाजपा सरकार सिर्फ झूठे दिखावे तक ही सीमित है।
- आफताब अहमद, विधायक नूंह
सरकार को इस बारे में कार्य करने की जरूरत है। आज बीपीएल कॉलोनियों में कई सुविधाएं नहीं है ये लोगों के हितों से जुड़ा मामला है इस और कार्य करने की जरूरत है। - सनाउल्ला खान, राष्ट्रीय सचिव कांग्रेस

भाजपा सरकार ने जिले में बीते दिनों में विकास कार्यों को पूरी रफ्तार दी है। आगे भी सरकार विकास कार्यों को नहीं थमने देगी। इसके लिए सभी मिलकर प्रयास कर रहे हैं। - कमल गोयल पार्षद, जिला महामंत्री भाजयुमो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed