फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   rera

Noida News: बार-बार शिकायत कर रहा था खरीदार, लगा 5000 का जुर्माना

Tue, 23 Apr 2024 08:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2024 08:23 PM IST
विज्ञापन
rera
बार-बार शिकायत कर रहा था खरीदार, लगा 5000 का जुर्माना
विज्ञापन

-यूपी रेरा ने माना कानूनी प्रक्रिया का दुरुपयोग, चौथी बार की थी शिकायत
-यूपी रेरा के आदेश पर कब्जे के साथ देरी पर जुर्माना भी पा चुका है खरीदार
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश भूसंपदा विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) की पीठ ने न्यायिक प्रक्रिया का दुरुपयोग करने पर एक शिकायतकर्ता पर 5 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। खरीदार लगातार शिकायत कर रहा था। जबकि दो शिकायत में खरीदार के पक्ष में आदेश आ चुका था। चौथी बार शिकायत करने पर पीठ ने अनुचित आचरण मानकर खरीदार पर कार्रवाई की है। ताकि फिर कोई ऐसा नहीं कर सके। यूपी रेरा ने पहली बार इस तरह की कार्रवाई की है।

ग्रेनो वेस्ट में गौड़संस बिल्डर का कॉमर्शियल प्रोजेक्ट है। खरीदार ने यूपी रेरा में शिकायत की थी। खरीदार की पहली शिकायत पर यूपी रेरा की पीठ ने 29 अक्तूबर, 2020 को आदेश जारी किया था। जिस आदेश का पालन कर बिल्डर ने 7 फरवरी, 2021 को खरीदार को कब्जा दे दिया। जबकि 29 जुलाई, 2021 में खरीदार के नाम रजिस्ट्री करा दी। इसके बाद खरीदार ने यूपी रेरा के न्याय निर्णायक अधिकारी की पीठ में शिकायत की। उनकी पीठ ने बिल्डर को 50 हजार रुपये का मुआवजा देने का आदेश दिया। यूपी रेरा के अफसरों ने बताया कि खरीदार ने तीसरी बार फिर शिकायत की। पिछली शिकायतों में न्याय मिलने को आधार मानकर जुलाई, 2022 में शिकायत को खारिज कर दिया गया, लेकिन खरीदार यहीं नहीं माना और अक्तूबर, 2023 में फिर शिकायत कर दी। जिस पर यूपी रेरा की पीठ वन के पीठासीन अधिकारी ने सख्त रुख अपनाया और शिकायत को खारिज कर खरीदार पर 5 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। यूपी रेरा की पीठ ने माना है कि खरीदार ने कानून की प्रक्रिया का दुरुपयोग करने की मंशा से शिकायत की है।
विज्ञापन

देश में खरीदारों की कुल शिकायतों का 40 प्रतिशत हिस्सा यूपी रेरा के पास है। ऐसे में अगर कोई खरीदार गैर जिम्मेदार तरीके से पीठ का समय बर्बाद करेगा तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। खरीदार का अनुचित आचरण था। तभी खरीदार पर जुर्माना लगाया गया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजय भूसरेड्डी, चेयरमैन यूपी रेरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article