फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Relief will come from the new link road from Noida Greno to LG Chowk

Noida News: नोएडा ग्रेनो से एलजी चौक नए लिंक रोड से मिलेगी राहत

Thu, 16 Oct 2025 10:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 10:25 PM IST
विज्ञापन
Relief will come from the new link road from Noida Greno to LG Chowk
नोएडा ग्रेनो से एलजी चौक नए लिंक रोड से मिलेगी राहत
विज्ञापन

- कम होगी 16 किलोमीटर की दूरी, नोएडा की तरफ से 80 फीसदी काम पूरा

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे से एलजी चौक तक नए लिंक रोड से लोगों को राहत मिलेगी। सेक्टर-145 से हिंडन नदी पर पुल के जरिए एलजी चौक से जोड़ने वाली वैकल्पिक सड़क का निर्माण जल्द पूरा होगा। पिछले दिनों आईडीसी दीपक कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक इसका रोडमैप रखा गया था। आईडीसी ने लिंक रोड को जल्द पूरा करने के लिए कहा है।


यह सड़क एक्वा लाइन मेट्रो के नीचे सेक्टर 146-147 में 45 मीटर चौड़ी सड़क से शुरू होते हुए हिंडन नदी पर पुल से होते हुए नॉलेज पार्क 3 एलजी चौक तक जाती है। 2 किलो मीटर से अधिक लंबी सड़क पर नोएडा की तरफ से एप्रोच रोड का काम पूरा होने वाला है। हिंडन नदी पर पुल का निर्माण चल रहा है। वहीं ग्रेटर नोएडा की तरफ से अभी काम बचा हुआ है। इस सड़क के लिए हिंडन नदी पर 290 मीटर लंबे पुल के निर्माण का कार्य 60 प्रतिशत पूरा किया जा चुका है। नोएडा प्राधिकरण की ओर से बनाई जा रही एप्रोच रोड का करीब 80 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। ग्रेटर नोएडा की एप्रोच रोड का अभी 10 प्रतिशत काम ही पूरा हो सका है। जिसे जल्द पूरा करने के लिए आईडीसी ने कहा है। जनवरी 2019 में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस रोड का शिलान्यास किया था। सड़क निर्माण के बाद नोएडा से ग्रेनो, जिला कलेक्ट्रेट, सूरजपुर और गाजियाबाद जाने वालों के लिए दूरी लगभग 16 किमी कम कर देगा। दरअसल दिल्ली से परी चौक होते हुए नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेस-वे से ग्रेनो एलजी चौक, कलक्ट्रेट गौतमबुद्ध नगर, सूरजपुर और गाजियाबाद जाने वाले यातायात को लगभग 16 किमी की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है। परी चौक पर ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed