फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   relief from court

Noida News: बंद मकान से चोरी के आरोपी को कोर्ट से राहत

Tue, 16 Dec 2025 07:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 07:52 PM IST
विज्ञापन
relief from court
(अदालत से)
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बंद मकान से ज्वेलरी और नकदी चोरी के आरोपी को अदालत ने जमानत दी है। मामला थाना सेक्टर-24 नोएडा क्षेत्र का है। वादी जगत सिंह ने 6 नवंबर 2025 को अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप था कि 29 अक्तूबर की दोपहर उनकी पत्नी घर पर ताला लगाकर बाहर गई थी। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर अलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषण और बर्तन चोरी कर लिए थे। 6 नवंबर को चेकिंग के दौरान आरोपी को सह आरोपियों के साथ एक कार सहित पकड़ा गया। आरोपी ने बंद घरों की रेकी कर चोरी करने और चोरी के माल को एक सुनार के जरिए गलवाकर नकदी में बदलने की बात स्वीकार की थी।

वहीं बचाव पक्ष ने कहा कि पुलिस से कहासुनी के बाद झूठे मुकदमे में फंसाया गया है। प्राथमिकी अज्ञात में दर्ज है। उसमें आरोपी पप्पू उर्फ रामजीलाल नाम नहीं है। सह आरोपी मुकेश उर्फ टीटू की जमानत पहले ही स्वीकार की जा चुकी है। अदालत ने दोनों पक्षों की दलील सुनकर आरोपी को जमानत दी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed