{"_id":"64c51a2dd5b2b1c3320dcad6","slug":"release-of-probable-rank-on-students-dashboard-noida-news-c-340-1-del1011-20403-2023-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी केंद्रों के ध्यानार्थ::: छात्रों के डैशबोर्ड पर संभावित रैंक जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी केंद्रों के ध्यानार्थ::: छात्रों के डैशबोर्ड पर संभावित रैंक जारी
विज्ञापन
- डीयू ने सीयूईटी परीक्षा के अंकों और वरीयताओं को बनाया आधार
- अब छात्र कॉलेज व कोर्स की प्राथमिकताओं को जोड़ व बदल सकते हैं
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2023-24 में स्नातक कोर्सेज में दाखिले के लिए छात्रों के डैश बोर्ड पर एक संभावित रैंक जारी कर दी। छात्र के सीयूईटी परीक्षा अंकों और कॉलेज-कोर्स चयन की प्राथमिकताओं के आधार पर इसे जारी किया गया है।
शनिवार शाम 5 बजे के बाद से छात्रों के डैश बोर्ड पर संभावित कॉमन रैंक व श्रेणी रैंक दिखनी शुरू हो गई। इसके साथ ही अब छात्र पहले भरे गए कॉलेज व कोर्स की प्राथमिकताओं को जोड़ व बदल सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपनी वरीयताओं को सेव करना होगा। अन्यथा अंतिम सेव की गई प्राथमिकताएं स्वत: लॉक हो जाएंगी और ये आवंटन निर्धारण का आधार बनेगी। इस अस्थायी रैंक के माध्यम से छात्र कोर्स की सीटों को देखकर अपने दाखिले की संभावना का आकलन कर सकेंगे। इस संभावित रैंक के बाद बदली गई प्राथमिकताओं के आधार पर एक अगस्त को फाइनल सीट आवंटन सूची जारी की जाएगी।
छात्र 30 अगस्त रात 11 बजकर 59 मिनट तक पूर्व में दर्ज की गई कोर्स की प्राथमिकताओं को बदल सकते हैं। बदलाव करने के बाद छात्रों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनकी प्राथमिकताएं अपडेट और सेव हो गई हों। डीयू ने छात्रों को नियमित तौर पर दाखिला वेबसाइट और डैश बोर्ड देखते रहने की सलाह दी है। जिससे कि उन्हें आवंटन, शेड्यूल व गाइडलाइंस का पता चलता रहे।