फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Regular check-ups are a must for senior citizens

Noida News: विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस - वरिष्ठ नागरिकों की नियमित जांच जरूरी

Wed, 20 Aug 2025 08:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 08:14 PM IST
विज्ञापन
Regular check-ups are a must for senior citizens
-चिकित्सक बोले, नियमित व्यायाम, संतुलित आहार है स्वस्थ जीवन की कुंजी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। उम्र बढ़ने के साथ बीमारियों का खतरा ज्यादा हो जाता है, लेकिन सही समय पर जांच और इलाज से इन्हें काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है। हालांकि जो लोग रोज टहलते हैं, संतुलित खाना खाते हैं और लोगों से जुड़े रहते हैं, वे लंबे समय तक स्वस्थ रहते हैं।

विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर चिकित्सकों ने बताया कि अक्सर दवाइयों को लेकर बनी गलतफहमी से बुजुर्गों की स्वास्थ्य बिगड़ जाता है। इसलिए उनसे डरना नहीं बल्कि नियमित इलाज कराना चाहिए। वरिष्ठ नागरिकों में विशेष रूप से उच्च रक्तचाप, सांस लेने में तकलीफ, पुरानी खांसी, घुटनों में दर्द, पार्किंसन, और याददाश्त कमजोर होने जैसी समस्याएं आम हो गई हैं। अस्पतालों में भारी संख्या में इन बीमारियों से ग्रस्त मरीज पहुंच रहे हैं। राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) के मेडिसन विभाग के असीस्टेंट प्रोफेसर डॉ. दीपक वर्मा ने बताया कि जो लोग नियमित रूप से टहलते हैं, संतुलित आहार लेते हैं और सामाजिक रूप से सक्रिय रहते हैं, वे अन्य लोगों की तुलना में अधिक स्वस्थ जीवन जीते हैं। वहीं, दवाओं को लेकर बनी भ्रांतियों से कई बार बुजुर्गों की सेहत पर नकारात्मक असर पड़ता है। एक अस्पताल के इंटरनल मेडिसिन विभाग के निदेशक डॉ. दिनेश कुमार त्यागी ने कहा कि जो लोग एक्टिव रहते हैं, उनमें बीमारियों का खतरा बहुत कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed