{"_id":"6260643edb548878112cfccc","slug":"registry-of-flats-will-be-easy-camps-will-be-held-in-the-authority-itself-noida-news-noi644041171","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्लैटों की रजिस्ट्री कराना होगा आसान, प्राधिकरण में ही लगेंगे शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्लैटों की रजिस्ट्री कराना होगा आसान, प्राधिकरण में ही लगेंगे शिविर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा। जिले के हजारों फ्लैट खरीदारों की अधिक से अधिक रजिस्ट्री कराने के मकसद से प्रशासन ने शिविर लगाने का फैसला लिया है। यह शिविर प्राधिकरण कार्यालय में ही लगेंगे, ताकि लंबित रजिस्ट्री को जल्द निस्तारित किया जा सके। जिला स्टांप एवं निबंधन विभाग जल्द ही शिविर लगाने का कार्यक्रम जारी करेगा। इसमें शनिवार और रविवार को शिविर लगाने की भी योजना पर विचार चल रहा है।
नोएडा और ग्रेटर नोएडा में बड़ी संख्या में ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट बन रहे हैं। इनमें हर साल हजारों फ्लैट खरीदारों को कब्जा मिल रहा है, लेकिन किसी न किसी कारण फ्लैटों की रजिस्ट्री नहीं हो रही है। इसके अलावा ग्रेनो वेस्ट के फ्लैट खरीदारों को रजिस्ट्री कराने के लिए दादरी जाना पड़ता है। प्राधिकरण से समय पर कागजी कार्रवाई भी पूरी नहीं होने से देरी होती है। कई अन्य कारण से हजारों की संख्या में रजिस्ट्री लंबित हैं। 6 अप्रैल को मुख्य सचिव ने बैठक कर जिलाधिकारी को जगह-जगह शिविर लगाकर रजिस्ट्री कराने के निर्देश दिए थे। इसी के तहत जिला प्रशासन ने शिविर लगाकर रजिस्ट्री कराने का फैसला लिया है। एआईजी द्वितीय श्याम सिंह ने बताया कि ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण में रजिस्ट्री के लिए शिविर लगेंगे। हर माह दो-दो दिन शिविर में फ्लैट खरीदारों के साथ अन्य खरीदार भी रजिस्ट्री करा सकेंगे।
प्राधिकरण से मांगी लंबित सूची
जिला प्रशासन ने तीनों प्राधिकरणों से लंबित रजिस्ट्री की सूची मांगी है। साथ ही, कहा है कि अगर रजिस्ट्री कराने में किसी तरह की बाधा आ रही है तो उसे दूर करें, ताकि खरीदारों को उनका हक मिल सके। अफसरों का कहना है कि प्राधिकरण से सूची मिलने के बाद शिविर लगाने का शेड्यूल जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
हजारों खरीदारों को है इंतजार
जिले में हजारों फ्लैट खरीदार रजिस्ट्री होने का इंतजार कर रहे हैं। काफी खरीदारों को कब्जा भी मिल चुका है, लेकिन बिल्डर उनकी रजिस्ट्री नहीं करा रहे हैं। वहीं, करीब 15 हजार फ्लैट ऐसे हैं, जिनकी रजिस्ट्री में किसी तरह की अड़चन नहीं है। आक्यूपेंसी सर्टिफिकेट भी जारी हो चुका है। पिछले साल प्रशासन ने इसकी सूची भी तैयार की थी। प्रशासन इनकी भी रजिस्ट्री कराने की कोशिश करेगा।