फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Registry of 17 flat buyers of Amrapali Sapphire

आम्रपाली सफायर के 17 फ्लैट खरीदारों की हुई रजिस्ट्री

Wed, 13 Jan 2021 01:35 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
Registry of 17 flat buyers of Amrapali Sapphire
आम्रपाली सफायर के 17 फ्लैट खरीदारों की हुई रजिस्ट्री
विज्ञापन

नोएडा। प्राधिकरण से हरी झंडी मिलने के बाद आम्रपाली सफायर के 17 फ्लैट खरीदारों की रजिस्ट्री मंगलवार को कराई गई। हालांकि, सुपर एरिया की रजिस्ट्री को लेकर जारी विवाद के बीच प्राधिकरण में मंथन का दौर जारी है। इस पर कोई फैसला अभी तक नहीं हुआ है। ओएसडी राजेश कुमार ने बताया कि प्राधिकरण की ओर से रजिस्ट्री की प्रक्रिया जारी है। सुपर एरिया को लेकर अपर जिलाधिकारी के पत्र पर संज्ञान लेते हुए मंथन जारी है। उनका कहना है कि इस आदेश में कुछ बिंदुओं पर स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है। लिहाजा, अभी पुराने तरीके से ही रजिस्ट्री की प्रक्रिया चल रही है। प्राधिकरण की ओर से रजिस्ट्री रोकने का कोई आदेश जारी नहीं किया गया है। बिल्डर और खरीदारों के मामले में विवाद यह है कि बिल्डर गलत तरीके से सुपर एरिया जोड़ देते हैं। ऐसे में खरीदारों को ज्यादा स्टांप शुल्क देना पड़ता है। मामले में प्राधिकरण भी एक पक्षकार है। मांग यह है कि प्राधिकरण मौके पर जाकर स्थिति स्पष्ट करे, ताकि खरीदारों पर ज्यादा स्टांप शुल्क का बोझ न पड़े। हालांकि प्राधिकरण की ओर से इसे लेकर नियोजन विभाग से जांच करने को कहा गया है। इसके बाद ही कोई फैसला हो पाएगा। दूसरी ओर रजिस्ट्री विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्राधिकरण की ओर से रोजाना रजिस्ट्री के लिए दस्तावेज भेजे जा रहे हैं। मंगलवार को भी आम्रपाली सफायर के फ्लैट खरीदारों की रजिस्ट्री हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed