फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   reduce crime in police commisn, screw of big miscrenets

पुलिस कमिश्नरी में घटे अपराध, बड़े बदमाशों पर शिकंजा

Tue, 14 Jul 2020 11:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
reduce crime in police commisn, screw of big miscrenets
पुलिस कमिश्नरेट के 6 महीने
विज्ञापन

पुलिस कमिश्नरी में घटे अपराध, बड़े बदमाशों पर शिकंजा
नोएडा। प्रदेश की आर्थिक राजधानी नोएडा में पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम के शुरू होने के बाद से पुलिसिंग बेहतर हुई है। कमिश्नरेट सिस्टम के 6 महीने के दौरान अपराध के ग्राफ में काफी गिरावट आई है। डकैती और फिरौती के लिए अपहरण जैसी घटनाएं भी नहीं हुईं। महिला सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए महिला सुरक्षा इकाई की स्थापना की गई है। जनपद के कुख्यात बदमाशों पर भी नकेल कसी गई। गैंगस्टर सुंदर भाटी, सतवीर बंसल, सुमित नागर, चंद्रपाल प्रधान जैसे बदमाशों की 13 करोड़ की संपत्ति पुलिस ने कुर्क की है।
पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने छह माह का ब्योरा देते हुए बताया कि कमिश्नरेट सिस्टम में अपराध कम हुए और अपराधियों पर शिकंजा कसा गया है। महिला सुरक्षा को लेकर हम लोग बहुत ही सजग हैं। इसको लेकर हम लोगों ने हर थाने में महिला सुरक्षा इकाई की स्थापना की है। इसमें महिला सब इंस्पेक्टर सिपाहियों को लगाया गया है जो महिला और बाल अपराध की घटनाओं को देखेंगी। दंपती और पारिवारिक विवाद के लिए फैमिली डिस्प्यूट रेजोल्यूशन बनाया गया है। यह नॉलेज पार्क थाने में है और यहां एक्सपर्ट के साथ पुलिस मिलकर समझौता कराएगी। इसके अलावा साइबर अपराध के लिए लोगों के बीच जागरूकता फैलाने का काम किया जा रहा है। जनपद में साइबर ठगी की घटनाएं रोकने के लिए इस पर एक्शन प्लान बनाया जा रहा है। कमिश्नरेट सिस्टम में पुलिस कर्मियों के लिए भी लोक कल्याणकारी काम किया जा रहा है। पुलिस लाइन में कोविड-19 सेल और बायोमेट्रिक कूड़ेदान लगाया गया है। कोविड-19 के दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने करीब एक लाख मास्क बनाए हैं।
विज्ञापन

यातायात व्यवस्था को किया सुदृढ़
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि यातायात व्यवस्था को भी सुदृढ़ किया जा रहा है। एक्सप्रेसवे पर प्राधिकरण की तरफ से यातायात पुलिस को दो इनोवा, एक हाइड्रा और एक एंबुलेंस दी गई है। वहीं, यातायात विभाग में मैन पावर को भी बढ़ाया गया है। कमिश्नरेट सिस्टम शुरू होने के बाद जनपद में एक ट्रैफिक इंस्पेक्टर, दो ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर और 100 कांस्टेबल की अतिरिक्त तैनाती मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन लाख लोगों की पुलिस ने की मदद
कोविड-19 संक्रमण के दौरान कमिश्नरेट पुलिस ने प्रभावी कार्य किए हैं। करीब 3 लाख से अधिक लोगों को पुलिस ने अलग-अलग माध्यमों से मदद पहुंचाई है। लॉकडाउन के दौरान लोगों को अस्पताल पहुंचाने से लेकर खाना, राशन और दवाइयां घर तक पहुंचाई गई हैं।
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट पर पुलिस कर रही काम
अभी स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट पर पुलिस काम कर रही है। कमिश्नरेट पुलिस की तरफ से शासन को एक रिपोर्ट भी भेजी गई है जिसमें तकनीक को बढ़ाने सेंसर सीसीटीवी कैमरे और पेशेवर पुलिसिंग की योजना बताई गई है। स्मार्ट पुलिसिंग के तहत जनपद में वर्चुअल मीटिंग की शुरुआत की गई है। इसके तहत अब आम शिकायती थाने जाकर वर्चुअल माध्यम से पुलिस के उच्च अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं।

छह माह में 59 मुठभेड़
कमिश्नरेट पुलिस की शुरुआत होने के बाद 6 महीने में जनपद में 59 मुठभेड़ हुए हैं। 115 बदमाश को गिरफ्तार किया गया है। इनमें 72 बदमाश घायल हुए हैं और चार पुलिसकर्मी भी जख्मी हुए हैं।
6 महीने की तुलना
अपराध 2019 2020
डकैती 03 00
लूट 94 45
नकबजनी 128 105
वाहन चोरी 1381 507
हत्या 52 37
दुष्कर्म 54 21
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed