{"_id":"691794b3cd85ec387704fe71","slug":"recovery-in-the-name-of-providing-shelter-to-the-poor-will-be-investigated-na-news-c-56-1-hts1004-140296-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: गरीबों से आवास देने के नाम पर हुई वसूली, होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: गरीबों से आवास देने के नाम पर हुई वसूली, होगी जांच
Sat, 15 Nov 2025 02:14 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Sat, 15 Nov 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के फेज दो में नगर पालिका व डूडा कर्मियों पर लाभार्थियों से रिश्वत लेने का आरोप लगा है। शासन के संज्ञान लेने पर डीएम ने प्रकरण में जांच बैठा दी है। पीओ डूडा ने नगर पालिका के ईओ से दो दिन में रिपोर्ट मांगी है।
रमनपुर, जोगिया रोड के रहने वाले सुनील कुमार गौतम ने इसी वर्ष अगस्त महीने में मंडलायुक्त के समक्ष शिकायत की थी। उनका आरोप था कि गरीब आवास योजना में लाभार्थियों से कमीशन के रूप्तप्में न से पांच हजार रुपये मांगे गए हैं। सुनील ने शिकायत में पालिका के दो कर्मचारी और डूडा के एक कर्मचारी का भी नाम उजागर किया था।
शिकायत का संज्ञान लेते हुए योजना के मिशन निदेशालय ने 30 सितंबर को डीएम को पत्र लिखा, जिसके बाद डूडा के परियोजना अधिकारी को जांच के लिए निर्देशित किया गया। परियोजना अधिकारी ने अब नगर पालिका के ईओ से रिपोर्ट मांगी है। उनसे पालिका के दोनों कर्मचारियों का ब्योरा मांगा है। साथ ही प्रकरण में जांच कर व कर्मचारियों के बयान लेकर दो दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
बता दें कि प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत 7,100 लोगों ने आवेदन किए थे, जिनमें से 1,203 लाभार्थियों का चयन किया गया। अभी इनके खातों में पहली किश्त आनी है। परियोजना अधिकारी डूडा धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि प्रकरण में जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद कुछ कहा जा सकेगा।