फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Record broken again in Gautam Budh Nagar, 9 patients of Corona found in one day

गौतमबुद्ध नगर में फिर टूटा रिकॉर्ड, एक दिन में कोरोना के 9 मरीज मिले

Sat, 04 Dec 2021 10:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Record broken again in Gautam Budh Nagar, 9 patients of Corona found in one day
नोएडा। ओमिक्रॉन की दहशत के बीच जुलाई के बाद पहली बार 24 घंटे में कोरोना के रिकॉर्ड 9 मामले सामने आए हैं। इससे पहले दैनिक आधार पर कोरोना के मामले आठ से कम ही रहे हैं। ऐसे में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 22 हो गई है जो प्रदेश के अन्य जिलों के मुकाबले सबसे ज्यादा है। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील दोहरे ने बताया कि संक्रमित मरीजों में से पांच एक ही परिवार के हैं। सेक्टर-44 निवासी परिवार ने कोरोना के लक्षण होने पर दो दिन पहले ही रैंडम जांच कराई थी, जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा एक स्वास्थ्य कर्मी भी संक्रमित मिला है। संक्रमित मरीजों में पांच मामले नोएडा, दो ग्रेटर नोएडा और दो ग्रेटर नोएडा वेस्ट के हैं। ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए संक्रमित मरीजों की कुंडली खंगाली जा रही है।
विज्ञापन

इनमें से कोई हाल ही में विदेश यात्रा करके तो नहीं आया या फिर कोई विदेश से आए लोगों के संपर्क में तो नहीं आया है, इसका भी पता लगाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से रैपिड रिस्पांस टीम (आरआरटी) को कांट्रेक्ट ट्रेसिंग के लिए लगाया गया है। हालांकि, सभी मरीजों में हल्के लक्षण बताए जा रहे हैं। छह महीने में कोरोना से सिर्फ दो मौत दर्ज की गई हैं। मौत का अंतिम मामला 13 अक्तूबर को सामने आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच माह पर नजर
तारीख मामले
11 अगस्त 4
03 सितंबर 4
10 अक्तूबर 5
5 नवंबर 7
19 नवंबर 8
05 दिसंबर 9
दैनिक आधार पर कोरोना के नए मामले एक ही अंक में बने हुए हैं, जो राहत की बात है। लेकिन हमारी तरफ से पूरी सतर्कता बरती जा रही है। कांटेक्ट ट्रेसिंग कराई जा रही है। विदेशों से आने वालों पर पूरी नजर रखी जा रही है। - डॉ. सुनील कुमार शर्मा-सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed