फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Received a police notice in return for raising questions on problems

Noida News: समस्याओं पर सवाल उठाने के बदले मिला पुलिस का नोटिस

Wed, 16 Jul 2025 09:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 09:18 PM IST
विज्ञापन
Received a police notice in return for raising questions on problems
समस्याओं पर सवाल उठाने के बदले मिला पुलिस का नोटिस
विज्ञापन

-शांति व्यवस्था भंग करने का आरोप लगाते हुए 3 लाख रुपये जुर्माना लगाने की चेतावनी
-कासा वुडस्टॉक सोसाइटी निवासियों में गुस्सा, बोले पुलिस गलत कर रही
- कई दिनों से सोसाइटी के निवासी कर रहे हैं प्रदर्शन


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित कासा वुडस्टॉक सोसाइटी में बिल्डर के खिलाफ समस्याओं पर सवाल उठाने के बदले 13 लोगों के खिलाफ मंगलवार को पुलिस ने नोटिस जारी कर दिया। 6 महीने तक शांति व्यवस्था न बनाए रखने पर तीन लाख रुपये जुर्माना लगाने की चेतावनी दी गई है। नोटिस जारी होने पर निवासियों की ओर से विरोध जताया जा रहा है। आरोप है कि पुलिस निवासियों की मदद करने के बजाय उनको ही दोषी मनाने लगी है।

सोसाइटी में रहने वाले गोविंद, कुलदीप ने बताया कि मंगलवार को बैठक के दौरान सभी लोगों ने बेसमेंट की खराब हालत, लिफ्ट का रखरखाव ठीक से न होने जैसे मुद्दे को उठाया था। जिस पर बिल्डर प्रबंधन की ओर से कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। वहीं, बेसमेंट की मरम्मत के लिए भी बिल्डर की ओर से बहाने बनाए जा रहे हैं। लोगों का आरोप है कि केवल बातों को टाला जा रहा है। सोसाइटी के निवासी पिछले कई दिनों से मूलभूत सुविधाएं नहीं मिलने से बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने सड़क को जाम करने का भी प्रयास किया। वहीं, सोमवार को भी लोगों ने रोड जाम करने का प्रयास किया।
विज्ञापन


लोगों का आरोप है कि पुलिस ने मंगलवार को बिल्डर प्रबंधन के साथ बैठक करने का वादा किया था। साथ ही, उन्होंने सोसाइटी के कुछ लोगों के नाम मांगे जो बिल्डर के साथ बैठक में शामिल होंगे। मंगलवार शाम को सभी लोग बिसरख कोतवाली में बिल्डर के साथ बैठक करने के लिए भी गए। इस दौरान लोगों ने अपनी समस्याओं को भी रखा, लेकिन जब लोग वापस घर लौटे तो उनके खिलाफ पुलिस ने नोटिस जारी किया गया। नोटिस में पुलिस ने 13 लोगों पर शांति भंग करने की आशंका जताई है। साथ ही, 6 महीने तक कोई भी अव्यवस्था या अशांति न फैलाने के लिए कहा है, अन्यथा इन सभी के ऊपर 3 लाख रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा। इसके बाद से लोग अधिक नाराज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed