फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Rebel leader becomes challenge for BJP in civic elections

Noida News: निकाय चुनाव में भाजपा के लिए बागी नेता बने चुनौती

Thu, 04 May 2023 12:28 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 04 May 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Rebel leader becomes challenge for BJP in civic elections
- टिकट नहीं मिलने पर मैदान में आए निर्दलीय प्रत्याशी को अंदर खाने से मिल रहा बागियों का सपोर्ट
विज्ञापन


- कांग्रेस छोड़ भाजपा में आने वाले खुशीराम शर्मा समाज के दबाव में की वापसी

संवाद न्यूज एजेंसी
जेवर। निकाय चुनाव में टिकट न मिलने से नाराज नेता जेवर व जहांगीरपुर में भाजपा उम्मीदवारों के लिए चुनौती बन गए हैं। भाजपा से नाराज नेता ने निर्दलीय नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए नामांकन कर परेशानी बढ़ा दी है। वही जेवर में जोड़तोड़ के बाद कांग्रेस से भाजपा में आए प्रत्याशी ने एक दिन बाद ही अपने समाज के दबाव में वापसी कर चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है। ऐसे में बागियों के साथ-साथ रूठों को मनाना भाजपा के लिए परेशानी बन गई है।


जेवर नगर पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए धर्मेन्द्र अग्रवाल और नारायण माहेश्वरी समेत कई नेताओं ने टिकट मांगा था। छह माह पूर्व सपा छोड़ भाजपा में शामिल हुए धर्मेंद्र अग्रवाल को टिकट मिल गया। इससे भाजपा के बाकी दावेदार नाराज हो गए। इनमें से नारायण माहेश्वरी ने निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा करते हुए पर्चा भर दिया। जबकि अन्य नाराज गुटों ने भी माहेश्वरी को गोपनीय तरीके से सहयोग करना शुरू कर दिया। अब जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे भाजपा के उम्मीदवार की परेशानी बढ़ती जा रही है। भाजपा के बड़े नेताओं ने दो दिन पहले जेवर में आप और कांग्रेस के प्रत्याशियों को भाजपा में शामिल करा दिया। भाजपा का दामन थामने वाले खुशीराम शर्मा ने वापस लौटते हुए कांग्रेस से मैदान में बने रहने का एलान कर चुनौती खड़ी कर दी है। एक तरफ नारायण माहेश्वरी ने भाजपा के वोटों में सेंधमारी शुरू कर दी है तो दूसरी ओर कांग्रेस प्रत्याशी ने वापस मैदान में आकर भाजपाईयों की नीद उड़ा दी है। चूंकि जेवर में ब्राह्मण मतदाता पहले से ही भाजपा उम्मीदवार से नाराज हैं। खुशीराम शर्मा को शामिल कर भाजपा ब्राह्मण मतदाताओं को अपनी झोली में लाने का प्रयास कर रही थी।
विज्ञापन

उधर जहांगीरपुर में भी भाजपा से अध्यक्ष पद के लिए जयप्रकाश शर्मा, मूलचंद शर्मा, अरुण कौशिक ने टिकट मांगा था। लेकिन जयप्रकाश शर्मा को प्रत्याशी बनाया गया। इसके बाद मूलचंद शर्मा व अरुण कौशिक ने भी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन करते हुए चुनाव में ताल ठोक दी है। दोनों ही निर्दलीय प्रत्याशी पूरे दम खम के साथ चुनाव की तैयारियों में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुझे एक बैठक में मेरे पुराने साथी रहे नेता ने बुलाया था। वहां पर भाजपा के बड़े नेताओं ने अचानक उनके गले में पटका डाल दिया। मैने कांग्रेस का दामन नहीं छोड़ा था और न ही छोडूंगा। अब चुनाव मैदान में हूं और जनता का भरपूर आशीर्वाद मिल रहा है।
खुशीराम शर्मा, जेवर नगर पंचायत अध्यक्ष के कांग्रेस प्रत्याशी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed