फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Reading app will develop the habit of reading

Noida News: पढ़ने की आदत विकसित करेगा रीडिंग एप

Tue, 21 Feb 2023 05:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Feb 2023 05:56 PM IST
विज्ञापन
Reading app will develop the habit of reading
सीबीएसई ने नर्सरी से आठवीं तक के बच्चों के लिए लॉन्च किया
विज्ञापन


इससे बच्चों, शिक्षकों व स्कूलों की एक डिजिटल लाइब्रेरी तक पहुंच होगी

बच्चों में पढ़ने की आदत और शब्दावली बढ़ेगी

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से संबद्ध स्कूलों के बच्चे अब कहानियों व बाल साहित्य को रचनात्मक और ऑडियो-वीडियो से पढ़ सकेंगे। सीबीएसई ने बच्चों में पढ़ने की आदत को विकसित करने के लिए रीडिंग एप लॉन्च किया है। इससे बच्चों, शिक्षकों व स्कूलों की एक डिजिटल लाइब्रेरी तक पहुंच होगी। इसमें बच्चों को ऑडियो-वीडियो रूप में पुस्तकें भी उपलब्ध होंगी।

सीबीएसई के अनुसार राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 पुस्तकालय के महत्व और देशभर में पढ़ने की संस्कृति बनाने के लिए गुणवत्तापूर्ण बाल साहित्य उपलब्ध कराने की सिफारिश करती है। बोर्ड ने इस लक्ष्य को प्राप्त करने और पढ़ने के आनंद को बढ़ावा देने के लिए वर्ष 2021 में रीडिंग मिशन की शुरुआत की थी। जहां छात्रों और शिक्षकों को बड़े पैमाने पर अंग्रेजी और हिंदी की कहानी की किताबों पढ़ने की सुविधा प्रदान की गई। इस एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।
विज्ञापन


अब पढ़ने की इस आदत को और बढ़ावा देने के लिए बोर्ड रीडिंग एप उपलब्ध करा रहा है।इसमें नर्सरी से आठवीं कक्षा तक के लिए छात्रों के लिए पठन सामग्री शामिल है। इसकी सहायता से बच्चों में ना केवल रचनात्मकता बल्कि उच्च स्तर के कौशल को विकसित करने में भी मदद मिलेगी। वहीं, बच्चों की पढ़ने की आदत और शब्दावली बढ़ेगी, वह कहानियों और अपने जीवन के बीच संबंध बनाकर नए विचारों से अवगत होंगे। छात्रों के संपूर्ण विकास में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed