फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Ravi Kana's driver detained and interrogation started

Noida News: रवि काना के चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू

Mon, 22 Jan 2024 12:48 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jan 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
Ravi Kana's driver detained and interrogation started
रवि काना के चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू
विज्ञापन

- गैंगस्टर एक्ट के केस में नामजद है चालक, रवि के विदेश भागने की आशंका पर जल्द घोषित होगा इनाम

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। बीटा- 2 कोतवाली पुलिस ने स्क्रैप माफिया रविंद्र नागर उर्फ रवि काना के चालक प्रहलाद को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। गैंगस्टर एक्ट में नामजद 16 अभियुक्तों में प्रहलाद भी शामिल है। आशंका है कि स्क्रैप के ठेके में प्रहलाद की भी हिस्सेदारी है। इस संबंध में पुलिस को कुछ अहम सुबूत मिले हैं। पुलिस फरार रवि काना की जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है। इस बीच उसके विदेश भागने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस जल्द ही रवि काना पर इनाम घोषित कर सकती है।
रवि काना की फैक्टरी से पांच दिन पहले पुलिस को कई अहम दस्तावेज मिले थे। गिरोह के बदमाश राजकुमार और आजाद को रिमांड पर लेकर पूछताछ के बाद पुलिस को प्रहलाद की जानकारी मिली थी। पुलिस प्रहलाद को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। गैंगस्टर एक्ट में रवि काना, राजकुमार नागर, तरुण छोंकर, अमन, विशाल, अवध उर्फ बिहारी उर्फ अमर सिंह, महकी नागर उर्फ महकार, अनिल, विक्की, अफसार, राशिद अली, आजाद नागर, प्रहलाद, विकास नागर, काजल झा व रवि की पत्नी मधु शामिल हैं। इनमें रवि, मधु और काजल समेत आठ आरोपी फरार हैं। गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद आरोपियों ने कोर्ट में भी आत्मसमर्पण करने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी।
विज्ञापन



ड्राइवर के नाम पर भी लिए जाते थे ठेके
रवि काना की महिला मित्र काजल के ऑफिस से मिले दो कंप्यूटरों की जांच में पता चला है कि फैक्ट्रियों में स्क्रैप के ठेके प्रहलाद के नाम पर भी लिए जाते थे। इसके लिए कई अलग-अलग कंपनियां कागजों पर बनाई गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed