फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   ravi kana india

Noida News: सभी केंद्राें के ध्यानार्थ - रवि काना को भारत लाने के लिए पुलिस ने इंटरपोल से किया संपर्क

Thu, 25 Apr 2024 06:50 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2024 06:50 AM IST
विज्ञापन
ravi kana india
रवि काना को भारत लाने के लिए पुलिस ने इंटरपोल से किया संपर्क
विज्ञापन


स्क्रैप माफिया को लाने में लग सकता है एक माह का समय
इंटरपोल की ओर से औपचारिक रूप से सूचना नहीं दी गई है

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। स्क्रैप माफिया रवि काना को थाईलैंड से भारत लाने के लिए गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने इंटरपोल से संपर्क साधना शुरू कर दिया है। रवि काना को कहां से गिरफ्तार किया है और कहां रखा गया है, इन सभी के बारे में इंटरपोल अधिकारियों को ई-मेल के माध्यम से जानकारी मांगी गई है। पुलिस विभाग के एक अधिकारी का कहना है कि रवि काना को भारत लाने के लिए करीब एक माह का समय लगेगा। अब तक इंटरपोल की ओर से औपचारिक रूप से कोई सूचना नहीं दी है।
स्क्रैप माफिया पर दिसंबर 2023 में नोएडा सेक्टर-39 कोतवाली में युवती ने सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद जनवरी-2024 में उसके समेत गैंग के 16 लोगों पर बीटा-दो पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद रवि काना नेपाल के रास्ते से सहकर्मी काजल झा के साथ थाईलैंड भाग गया था। वहां पर उसकी पत्नी मधु भी गई थी, लेकिन लौटने पर उसे दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

उससे पूछताछ करने के बाद कई अहम तथ्य पुलिस को मिले थे और फिर इंटरपोल, सीबीआई और इमीग्रेशन को रवि काना की प्रत्येक सूचना पुलिस ने दे दी थी। बीच कई बार लगातार इन सभी एजेंसियों से पुलिस का संपर्क होता रहा है। मगर चुनाव के दौरान व्यस्त होने के कारण पुलिस ने एजेंसियों से संपर्क नहीं हो सका। मगर अब रवि काना और उसकी पार्टर काजल झा की गिरफ्तारी की सूचना के बाद कमिश्नरेट पुलिस ने अंटरपाेल से संपर्क साधने के लिए ई-मेल के माध्यम से कुछ सूचनाएं साझा करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---
मधु की गिरफ्तारी के बाद मिली अहम जानकारी
पुलिस सूत्रों के अनुसार, रवि काना को लेकर काफी सूचनाएं उनके पास थी, लेकिन उसकी पत्नी मधु के गिरफ्तार होने के बाद कई अहम जानकारी उनको मिली थी। इसके बाद अहम जानकारियों को इंटरपोल, सीबीआई और इमीग्रेशन के साथ साझा किया। इसी के आधार पर उसकी गिरफ्तारी संभव हो सकी है।

---

... दिल्ली से देहरादून तक मदद करने वाले होंगे बेनकाब
या
नेताओं से लेकर मददगार अब होंगे बेनाब...रवि काना की डायरी से पूछे जाएंगे सवाल
माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। लोकसभा चुनाव के दौरान रवि काना की गिरफ्तारी के बाद उसके मददगार और नेताओं के चेहरे पर चिंता की लकीर बनने लगी हैं। पुलिस ने उसकी डायरी को सामने रखकर उससे सवाल-जवाब करने की तैयारी कर ली है। इसमें कुछ सफेदपोश और अधिकारियों के नाम भी लिखे हुए हैं, जो मदद करने के लिए दिल्ली से लेकर देहरादून तक पहुंचते थे और उसकी सेवाओं का लाभ उठाते थे। इसके अलावा रवि काना की काली कमाई का हिस्सा लेकर आनंद उठाने वालों पर भी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
रवि काना का सरिया और स्क्रैप का काला कारोबार नोएडा से लेकर लखनऊ तक के नेताओं और अधिकारियों की शह पर फर्श से अर्श तक पहुंचा था, मगर जब से गिरफ्तारी की सूचना थाईलैंड से भारत आई है तब से कुछ लोगों के चेहरे की चमक उड़ गई है। एक अधिकारी ने बताया कि अगले माह तक हर हाल में पुलिस रवि काना को भारत ले आएगी और उसके सामने डायरी रखकर पूछताछ करेगी।
---



मददगारों-रिश्तेदारों के नाम की गई संपत्ति
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, रवि काना ने गौतमबुद्धनगर ही नहीं बल्कि कई अन्य शहरों में काली कमाई से अकूत संपत्ति एकत्र की है, हालांकि अब तक केवल उसी की संपत्ति को कुर्क किया गया था, लेकिन अब कुछ ऐसी संपत्तियां हैं जिनको रवि काना ने अपने पैसे से रिश्तेदार और मददगारों के नाम कराई गई है। इसके भी कुछ साक्ष्य पुलिस के हाथ लग गए हैं।







---
थाईलैंड से भारत लाने के लिए टीम का गठन

रवि काना और काजल झा को थाईलैंड से लाने के लिए पुलिस ने एक टीम का गठन किया है। यह टीम पूरे प्रकरण को देखेगी और दूसरे देश से दस्तावेज संबंधी भी जो कार्रवाई होगी उसे पूरा करेगी। पुलिस सूत्रों का कहना है कि रवि काना की गिरफ्तारी की सूचना उसके अधिवक्ता ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में दी है। उसी के बाद से यह जानकारी हो सकी है, हालांकि हाईकोर्ट में भी रवि काना की फाइल में क्या दस्तावेज प्रस्तुत किए हैं। इसकी भी जानकारी के लिए एक टीम को लगा दिया गया है। जिस ओर से जो साक्ष्य मिल रहे हैं उनको एकत्र करते हुए एक डाटा बैंक बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed