Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   rape with minor girl

शिमला के ध्यानाार्थ:::::::::::: नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी 80 वर्षीय चित्रकार को 20 साल की सजा

Wed, 21 May 2025 07:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 21 May 2025 07:31 PM IST
विज्ञापन
rape with minor girl
नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी 80 वर्षीय चित्रकार को 20 साल की सजा
विज्ञापन

-अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश पॉक्सो की अदालत ने सुनाया फैसला
-पिता पढ़ाने के लिए पीड़िता को शिमला से नोएडा लेकर आए और चित्रकार के पास छोड़ गए
-हथियार दिखाकर सात साल पीड़िता का यौन शोषण करता रहा था चित्रकार

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश व विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) प्रथम की अदालत ने नाबालिग से बलात्कार करने के मामले में 80 वर्षीय चित्रकार मोरिस राइडर को दोषी करार दिया है। कोर्ट ने चित्रकार को 20 साल के कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 50 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। अर्थदंड नहीं देने पर एक साल के अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी होगी। कोर्ट में पीड़ित पक्ष की तरफ से सात गवाह पेश किए गए। पीड़िता का बयान और फोन पर चित्रकार के अश्लील बातें करने की रिकॉर्डिंग सजा दिलाने में अहम साबित हुई।

शासकीय अधिवक्ता ने बताया कि पीड़िता ने 14 मई, 2022 को नोएडा के कोतवाली सेक्टर-39 में चित्रकार मोरिस राइडर निवासी सेक्टर 46 नोएडा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। चित्रकार का शिमला में स्टूडियो था। वहां पर पीड़िता के पिता नौकरी करते थे। पिता ने पीड़िता को पढ़ाने के लिए चित्रकार से बात की और दिल्ली भेज दिया। आरोप था कि नोएडा लाने के बाद चित्रकार ने पीड़िता को घर में बंधक बनाकर रखा। वर्ष 2015 से 2022 तक पीड़िता के साथ पहले डिजिटल रेप और फिर बलात्कार किया। पीड़िता के इंकार करने पर हथियार दिखाकर डराता था। साथ ही पीड़िता के परिवार को बर्बाद करने व छोटी बहन के साथ भी बलात्कार करने की धमकी देता था। डर के कारण पीड़िता ने किसी को कुछ नहीं बताया। करीब सात साल तक चित्रकार ने पीड़िता का यौन शोषण किया।
विज्ञापन

13 मई, 2022 को पीड़िता की बड़ी बहन अपने पति के साथ उससे मिलने पहुंची तो पीड़िता ने आपबीती बताई। उसके बाद बहन के साथ कोतवाली जाकर पुलिस से शिकायत की। इसके बाद पीडिता ने घर छोड़ दिया और वापस शिमला लौट गई। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच की और जुलाई 2022 को कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया। सुनवाई के दौरान पीड़ित पक्ष की तरफ से सात गवाह पेश किए गए। सुनवाई के बाद कोर्ट ने चित्रकार को नाबालिग से बलात्कार का दोषी करार दिया और 20 वर्ष के कारावास की सजा सुनवाई है। 50 हजार रुपये का अर्थदंड नहीं देने पर एक साल के अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी होगी। वहीं दो अन्य धारा में 7 हजार का अर्थदंड भी लगाया गया है। शासकीय अधिवक्ता ने बताया कि चित्रकार की उम्र इस समय 80 वर्ष है। जबकि वर्ष 2015 में पीड़िता की उम्र 13 वर्ष थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ाने की जगह बंधक बनाकर रखा

पिता पीड़िता को पढ़ाने की उम्मीद से वर्ष 2013 में नोएडा लेकर आए थे। चित्रकार ने भी वादा किया था, लेकिन यहां लाकर उसने पीड़िता को पढ़ाया नहीं बल्कि घर में बंधक बनाकर यौन शोषण किया। वर्ष 2015 से यौन शोषण करना शुरू किया था। पढ़ाने की जगह घर के काम भी कराता था। पीड़िता ने कोर्ट को दिए अपने बयान में दर्द भरी घटना को बयां किया है।


फोन पर करता था अश्लील बातें, की रिकाॅर्डिंग
इन सात वर्षों के दौरान पीड़िता अपने घर वापस भी लौटी, लेकिन परिवार को बताने की हिम्मत नहीं जुटा सकी। इस बीच भी चित्रकार पीड़िता से फोन पर अश्लील बातें करता था। पीड़िता ने इसकी तीन से चार रिकॉर्डिंग भी की है। जो चित्रकार को सजा दिलाने में अहम साबित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article