फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Rape of 6-year-old girl playing in the park

पार्क में खेल रही 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म

Tue, 01 Jun 2021 12:58 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
Rape of 6-year-old girl playing in the park
नोएडा। कोतवाली सेक्टर 49 क्षेत्र के एक पार्क में खेल रही 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने की घटना सामने आई है। इस मामले में आरोपी सिक्योरिटी गार्ड को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची की मां की शिकायत पर कोतवाली सेक्टर 49 पुलिस ने पॉक्सो एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी को सोमवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाली सेक्टर 49 क्षेत्र के एक सेक्टर में रहने वाली महिला घरों में काम करती है। शनिवार देर शाम वह अपनी 6 साल की बेटी को पार्क में खेलते छोड़ पास की कोठी में काम करने गई थी। इसी दौरान अंधेरा हो गया तो सेक्टर में काम करने वाला सिक्योरिटी गार्ड पार्क में आ गया और बच्ची को अकेला पाकर दुष्कर्म किया। कुछ देर बाद जब बच्ची की मां मौके पर पहुंची तब उसे इस घटना के बारे में जानकारी हुई। महिला ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की और पुलिस ने बच्ची का मेडिकल करवाते हुए आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज करवाई । डीसीपी राजेश एस का कहना है कि इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाएगा।
विज्ञापन

घर में घुसकर अभद्रता और जबरदस्ती करने का आरोप
सेक्टर-39 कोतवाली क्षेत्र स्थित सोसाइटी में रहने वाली युवती ने एक युवक पर घर में घुसकर अभद्रता और जबरदस्ती करने का आरोप लगाया है। युवती का आरोप है कि युवक ने उसके साथ मारपीट भी की। इस घटना से संबंधित वीडियो और फोटो भी जारी किए गए हैं। कोतवाली पुलिस पीड़िता की मेडिकल जांच कराई है और रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, युवती ने शिकायत की है कि रविवार देर रात सेक्टर-37 अरुण विहार निवासी अमित सिंह चौहान जबरन घर में घुस आया। आरोपी उसके साथ बदतमीजी व जबरदस्ती करने लगा। किसी तरह से वह घर से बाहर निकली और शोर मचाकर लोगों से मदद मांगी। इस दौरान आरोपी ने उनके साथ मारपीट भी की। युवती ने 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो कहा कि थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज कराएं। इसके बाद वह आधी रात को सेक्टर-39 कोतवाली पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। आरोप है कि अब तक मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। पीड़िता ने आरोपी की फोटो और गाड़ी सीसीटीवी में कैद होने की बात कही है। उसने पुलिस को आरोपी की फोटो और सीसीटीवी फुटेज भी मुहैया कराई है। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed