फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Rampant sale of gunpowder crackers in the name of green in Greater Noida

इन्हें कौन देखेगा?: ग्रीन के नाम पर बारूद के पटाखों की धड़ल्ले से बिक्री, दशकों से आतिशबाजी का अवैध कारोबार

Sun, 15 Oct 2023 08:46 AM IST
शाहरुख खान राजेश भाटी, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
राजेश भाटी, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 15 Oct 2023 08:46 AM IST
सार

ग्रेटर नोएडा के दादरी में पिछले पांच साल से एक भी आतिशबाजी का लाइसेंस नहीं है। बिना लाइसेंस के ही अवैध रूप से बिक्री और स्टॉक किया जाता रहा है। यहां ग्रीन के नाम पर बारूद के पटाखों की धड़ल्ले से बिक्री हो रही है।

विज्ञापन
Rampant sale of gunpowder crackers in the name of green in Greater Noida
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : self

विस्तार

एनजीटी के आदेशों का दादरी में कई साल से उल्लंघन होता चला आ रहा है और जिम्मेदार आंखें मूंदे बैठे रहते हैं। जब भी इस तरह की शिकायत होती है तो पुलिस बारूद माफिया को गिरफ्तार कर लेती है। मगर उन पर गैंगस्टर या गुंडाएक्ट जैसी कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। 
विज्ञापन


ठोस कार्रवाई नहीं होने के कारण दादरी में अवैध पटाखों का व्यापार फल-फूल रहा है। इनमें अवैध पटाखे बेचने के लिए कपड़ा और परचून की दुकानों को भी नामित कर रखा है और लोग वहीं से जाकर प्रतिबंधित पटाखे खरीदते हैं। एक दशक से अवैध बारूद के कारोबार में लिप्त आठ से दस लोग ऐसे हैं जो हर साल पटाखों की बड़ी खेप के साथ पकड़े जाते हैं।
विज्ञापन


दिवाली से पहले हर साल पुलिस आतिशबाजी के थोक व्यापारियों से बरामद करके उनके कर्मचारियों को जेल भेजकर अपनी जिम्मेदारी पूरा कर देती है। व्यापारी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती है। इसके कारण दादरी में चार से पांच व्यापारी हर साल दिवाली पर बिना लाइसेंस के अवैध आतिशबाजी बेचते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़ी बात यह है कि उनके गोदाम घनी  आबादी में बनाए जाते हैं। यदि विस्फोट हो जाए तो बड़ा हादसा हो सकता है। जबकि एनजीटी के सख्त निर्देश हैं कि बारूद से बने पटाखों को नहीं बेचना है, लेकिन ग्रीन पटाखों के नाम पर असली बारूद के पटाखे बेचे जाते हैं। 

व्यापारी अधिकारी-कर्मचारियों से साठगांठ कर घनी आबादी के इलाके में घनश्याम रोड पर दुकान पर पटाखों के फोटो दिखाकर बेचते रहे हैं।  इस बार भी दादरी पुलिस ने व्यापारी प्रदीप के गोदाम से भारी मात्रा में अवैध आतिशबाजी बरामद की है। उनके नौकर को गिरफ्तार किया है। 

 

नजदीक दो व्यापारियों ने भी अपनी दुकानों के नीचे बने तहखानों में आतिशबाजी का स्टॉक रखा है। रेडीमेट कपड़ों की दुकानों में भी आतिशबाजी की बिक्री की जा रही है। ऐसा नहीं है कि इसकी जानकारी पुलिस और प्रशासन को नहीं है। जानकारी होने के बाद भी कार्रवाई नहीं होने से अवैध पटाखों की बिक्री बढ़ती जा रही है। 


 

दादरी में नहीं है कोई आतिशबाजी का लाइसेंस
दादरी में पिछले पांच साल से एक भी आतिशबाजी का लाइसेंस नहीं है। बिना लाइसेंस के ही अवैध रूप से बिक्री और स्टॉक किया जाता रहा है। जबकि अधिकारियों का कहना है कि प्रतिबंधित पटाखों को बेचने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है और उनके लिए कोई लाइसेंस नहीं दिए जाते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed