{"_id":"68e02b747ee6f956d3060373","slug":"ramlila-concludes-with-the-coronation-of-lord-rama-na-news-c-337-1-shld1032-126002-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: राम राज्याभिषेक के साथ रामलीला का हुआ समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: राम राज्याभिषेक के साथ रामलीला का हुआ समापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। श्री रामलीला कमेटी पीलीकोठी मुखानी में अंतिम दिन रावण दरबार के साथ मंचन की शुरुआत हुई। मंत्रों से राम-लक्ष्मण को बेहोश कर अहिरावण उन्हें पाताल लोक ले जाता है। इसके बाद हनुमान वहां पहुंच दोनों भाइयों को छुड़ाते हैं। बाद में अहिरावण व रावण वध के बाद राम राज्याभिषेक की लीला का मंचन हुआ। कमेटी अध्यक्ष राजेंद्र सिंह भैसोड़ा ने बताया कि शनिवार को तिल पात्र व भंडारे का आयोजन होगा।
काठगोदाम में श्रीराम लीला कमेटी के संयोजन में बृहस्पतिवार रात कुंभकर्ण-मेघनाथ वध, अहिरावण और रावण वध की लीला का मंचन हुआ। इससे पूर्व विधायक सुमित हृदयेश और समिति के पदाधिकारियों ने रामलीला का शुभारंभ किया। विधायक ने रामलीला कमेटी को विधायक निधि से एक लाख रुपये देने की घोषणा की। वहां अध्यक्ष संदीप राणा, संतोष राणा, हिमांशु साही आदि मौजूद रहे। मुखानी में नासिका छेदन, खरदूषण वध, सीता हरण को लेकर मंचन हुआ।