फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Ramlila and Durga Puja committees will get 1200 units of free electricity

Noida News: रामलीला व दुर्गा पूजा समितियों को मिलेगी 1200 यूनिट फ्री बिजली

Sat, 06 Sep 2025 07:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 07:54 PM IST
विज्ञापन
Ramlila and Durga Puja committees will get 1200 units of free electricity
मुख्यमंत्री ने कहा - सिंगल विडो सिस्टम से सभी अनुमतियां व एनओसी मिलेंगी
विज्ञापन

सरकार की ओर से सफाई, पानी, स्वास्थ्य सुविधाएं आदि भी उपलब्ध कराई जाएंगी

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने रामलीला व दुर्गा पूजा के आस्था से परिपूर्ण व निर्बाध आयोजन के लिए विशेष निर्णय लिए हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घोषणा की है कि अब रामलीला और दुर्गा पूजा समितियों को सिंगल विंडो सिस्टम से सभी अनुमतियां व एनओसी मिलेंगी। साथ ही, प्रत्येक समिति को अब आयोजन के लिए 1200 यूनिट तक मुफ्त बिजली मिलेगी।
इसके अलावा सरकार की ओर से सफाई, पानी, स्वास्थ्य सुविधाएं आदि भी उपलब्ध कराई जाएंगी। मुख्यमंत्री ने आयोजकों से अपील की है कि वे धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजनों में सामाजिक संदेश भी फैलाएं ताकि लोगों में जागरूकता आए। मुख्यमंत्री ने आयोजकों से कहा कि वे अपने आयोजन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से लेकर 2 अक्तूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़े से भी जोड़ें।
विज्ञापन




इस मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को दिल्ली सचिवालय में एक विशेष बैठक आयोजित की जिसमें पूरी दिल्ली की रामलीला व दुर्गा पूजा समितियों के पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में बिजली मंत्री आशीष सूद, कला व संस्कृति मंत्री कपिल मिश्रा के अलावा कई विधायक, दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव, डीडीए उपाध्यक्ष, एमसीडी कमिश्नर, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी व संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांस्कृतिक धरोहर व सामाजिक एकता के प्रतीक
बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली की रामलीला और दुर्गा पूजा न केवल धार्मिक आस्था का उत्सव हैं बल्कि ये हमारी सांस्कृतिक धरोहर और सामाजिक एकता के प्रतीक भी हैं। ये पर्व हमारे सामाजिक ताने-बाने, एकता और भाईचारे के भी प्रतीक हैं। हमारी सरकार की जिम्मेदारी है कि सभी आयोजन पूर्ण आस्था व भक्तिभाव, सुचारू और सुरक्षित ढंग से पूरे हों। उन्हें हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाए ताकि नागरिक पूरी श्रद्धा और आनंद के साथ उत्सव का हिस्सा बन सकें।



श्रीराम की कृपा से दिल्ली में बनी भाजपा सरकार

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभु श्रीराम की कृपा है कि 27 वर्षों बाद भाजपा की सरकार दिल्ली में बनी है। सरकार जनता की आशाओं-अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए संकल्पबद्ध है। हमारी सरकार ने निर्णय लिया है कि रामलीला व दुर्गापूजा के आयोजन के लिए जिलास्तर पर डीएम कार्यालय में सिंगल विंडो सिस्टम बनाया जाए जहां सभी आयोजकों को सभी प्रकार की अनुमतियां व एनओसी मिलेंगी। इसके लिए उन्हें अलग-अलग विभागों में नहीं घूमना पड़ेगा। इसके अलावा बिजली मीटर लगाने के लिए मात्र 25 प्रतिशत सिक्योरिटी ही जमा करानी होगी यानी पिछले साल जितनी सिक्योरिटी थी अब उसका एक चौथाई ही जमा करने के बाद बिजली का कनेक्शन मिल जाएगा।
दो अलग-अलग कमेटियां बनाईं
सीएम ने कहा कि दोनों बड़े व विशेष आयोजन के लिए दो अलग-अलग कमेटियां बनाई जा रही हैं जो समितियों की समस्याओं का तुरंत समाधान करेंगी। इसमें एक समिति का चेयरमैन दिल्ली सरकार के मंत्री रविंद्र इंद्राज सिंह को बनाया गया है। दूसरे की जल्द घोषणा की जाएगी। ये समिति आयोजकों के साथ निरंतर संवाद स्थापित कर उनकी आवश्यकताओं और सुझावों को प्राथमिकता के आधार पर सुनेगी और तत्काल निर्णय लेकर राहत प्रदान करेगी।




आयोजनों का उद्देश्य सामाजिक जागरूकता

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य सामाजिक जागरूकता को समृद्ध करने के लिए भी होना चाहिए। आयोजक इस अवसर को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और स्वदेशी आदि के प्रचार का भी मंच बनाएं, साथ ही, जल संरक्षण, ऊर्जा बचत, पौधरोपण जैसे विषयों के प्रति लोगों को सजग व जागरूक करें। प्रभु श्रीराम की कृपा से दिल्ली को सांस्कृतिक ऊर्जा और नई प्रेरणा मिलती है। सरकार की प्राथमिकता है कि यह परंपरा और भी भव्य और प्रेरणादायी बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article