फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Ramadan to begin on 19th after Sehri, mosques become lively

Noida News: सहरी के बाद 19 से शुरू होगा रमजान, मस्जिदों में बढ़ी रौनक

Mon, 16 Feb 2026 08:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 08:54 PM IST
विज्ञापन
Ramadan to begin on 19th after Sehri, mosques become lively
सहरी के बाद 19 से शुरू होगा रमजान, मस्जिदों में बढ़ी रौनक
विज्ञापन

आत्मशुद्धि, त्याग और भाईचारे का संदेश देता है रमजान
संवाद न्यूज एजेंसी

नोएडा। रमजान का पवित्र महीना 19 से शुरू होने जा रहा है। 18 की रात चांद दिखने के बाद रोजेदार भोर में 3 से 4 बजे के बीच सहरी करेंगे और उसके बाद पूरे दिन रोजा रखेंगे। इफ्तार के बाद विशेष तरावीह की नमाज अदा की जाएगी।

शहर में रमजान को लेकर उत्साह दिखाई देने लगा है। बाजारों में सेवइयां और इफ्तार से जुड़ी सामग्री की दुकानों पर रौनक बढ़ गई है। रमजान से एक दिन पूर्व ही मस्जिदों में तैयारियां तेज हो गई हैं। जामा मस्जिद, सेक्टर-8 के कारी नाजिम इमाम ने बताया कि रमजान बरकत और रहमत का महीना है, जिसमें रोजेदार सब्र, इबादत और इंसानियत का पैगाम देते हैं। मस्जिदों में साफ-सफाई, रोशनी और सजावट का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। इस बार के रोजेदार 13 से 14 घंटे रोजे रहेंगे। इसी क्रम में नूरानी जामा मस्जिद, मकनपुर कॉलोनी सेक्टर-62, साबरी मदीना मस्जिद, खोड़ा कॉलोनी सेक्टर-62, फिरदौस मस्जिद, अनिल विहार सेक्टर-62, मदीना मस्जिद, सेक्टर-9, अजमेरी मस्जिद, सेक्टर-62, नोएडा मरकज मस्जिद, सेक्टर-108 और जामा मस्जिद, सेक्टर-18 में भी विशेष साफ-सफाई और सजावट की जा रही है। रोजेदारों का कहना है कि रमजान आत्मशुद्धि, त्याग और भाईचारे का संदेश देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed