{"_id":"6aa566fabb4c69ec0c06da94","slug":"rajkumar-will-show-his-strength-in-cbse-taekwondo-championship-noida-news-c-23-1-lko1064-105899-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सीबीएसई ताइक्वांडो चैंपियनशिप में दम दिखाएंगे राजकुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सीबीएसई ताइक्वांडो चैंपियनशिप में दम दिखाएंगे राजकुमार
विज्ञापन
फोटो--
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। गौतमबुद्ध नगर के युवा ताइक्वांडो खिलाड़ी राजकुमार खुराना ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में जगह बनाई है। राजकुमार ने सीबीएसई क्लस्टर नॉर्थ जोन-1 ताइक्वांडो चैंपियनशिप में रजत पदक हासिल कर राष्ट्रीय सीबीएसई ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया है। अब वह हरियाणा के पानीपत में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जीडी गोयनका इंटरनेशनल स्कूल, ग्रेटर नोएडा वेस्ट का प्रतिनिधित्व करेंगे। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन 19 से 24 सितंबर तक हरियाणा के पानीपत स्थित बाल विकास प्रोग्रेसिव स्कूल में किया जाएगा। प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभाशाली खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। राजकुमार के चयन से स्कूल और परिवार में खुशी का माहौल है। स्कूल प्रबंधन ने उनके प्रदर्शन की सराहना करते हुए शुभकामनाएं दी हैं।