{"_id":"60df6b8e8ebc3ec3093dca2e","slug":"rain-brought-relief-from-the-heat-but-the-trouble-due-to-jam-noida-news-noi591199259","type":"story","status":"publish","title_hn":"झमाझम बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत पर जाम से आफत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झमाझम बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत पर जाम से आफत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा। तीन दिनों की भयंकर गर्मी के बाद शुक्रवार शाम आई आंधी-बारिश से लोगों को गर्मी से तो राहत मिल गई, लेकिन जगह-जगह जलभराव होने से मुख्य सड़कों पर जाम लग गया। दिल्ली-मेरठ हाईवे पर छिजारसी कट, एलिवेटेड रोड के नीचे, ग्रेनो एक्सप्रेसवे, पर्थला चौक समेत कई जगह ट्रैफिक जाम से लोगों को घंटों रुलाया।
शाम साढ़े चार बजे के बाद आंधी के साथ बरसात शुरू हो गई। नोएडा में हुई झमाझम बारिश और ग्रेनो में हुई बूंदाबांदी से मौसम का मिजाज थोड़ा ठीक हो गया। शुक्रवार सुबह सात बजे से ही गर्मी से लोग बेहाल होने लगे थे। 11 बजे तक तापमान 42 डिग्री पहुंच गया था। तेज धूप की वजह से लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया था। सड़कें खाली दिखाई दे रही थीं। कूलर, पंखे से भी राहत नहीं मिल पा रही थी। शाम साढ़े चार बजे के बाद अचानक से मौसम पलटा और तेज आंधी चलने लगी। कुछ देर के लिए करीब 20 से 25 किलोमीटर की रफ्तार से धूल भरी आंधी चली। इसके बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई। ऐसे में गर्मी से परेशान लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं, जलभराव व कई सड़कों पर वाहनों के खराब होने से कुछ रास्तों पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दिल्ली-मेरठ हाईवे पर स्थित छिजारसी कट, ममूरा, खोड़ा, सेक्टर-18, महामाया के पास वाहनों की कतारें लग गईं। ममूरा अंडरपास, सेक्टर-59 मेट्रो स्टेशन के पास, सेक्टर 12-22, हरिदर्शन चौकी, उद्योग मार्ग, डीएससी रोड पर भी बारिश से वाहनों की रफ्तार थमी रही। बारिश के बाद यातायात पुलिस भी चौक चौराहों पर चौकस थी और व्यवस्था दुरुस्त करने में जुटी थी।
प्रदूषण के स्तर में आई थोड़ी गिरावट
ग्रेनो का वायु गुणवत्ता सूचकांक 291 व नोएडा का 283 दर्ज किया गया। दोनों शहरों को ऑरेज जोन यानी खराब स्तर में रखा गया था। हालांकि, बृहस्पतिवार की तुलना में स्तर बेहतर रहा। एक दिन पहले नोएडा का सूचकांक 303 और ग्रेटर नोएडा का 317 दर्ज किया गया थे। दोनों को बहुत खराब श्रेणी में रखा गया था।