{"_id":"6655fdedc259d6930a026304","slug":"railway-passengers-will-be-able-to-pay-through-both-cash-and-digital-means-noida-news-c-340-1-del1011-49789-2024-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: नगद-डिजिटल दोनों माध्यमों से रेल यात्री कर सकेंगे भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: नगद-डिजिटल दोनों माध्यमों से रेल यात्री कर सकेंगे भुगतान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
100 प्रतिशत डिजिटल पेमेंट को लेकर उत्तर रेलवे के आदेश पर दुकानदारों से जताई थी नाराजगी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
स्टेशनों पर खानपान की दुकानों पर 100 प्रतिशत डिजिटल पेमेंट को लेकर मंगलवार को उत्तर रेलवे ने कहा कि नगद और डिजिटल दोनों माध्यमों से यात्री सामान खरीद सकते हैं। स्टेशनों पर दोनों सुविधाएं मिलती रहेंगी।
इससे पहले उत्तर रेलवे के चीफ कामर्शियल मैनेजर (सीसीएम) कैटरिंग की ओर से 21 मई को आदेश जारी कर सभी स्टॉल पर 100 प्रतिशत डिजिटल भुगतान करने के लिए कहा गया था। क्यूआर कोड स्वाइप मशीन आदि की व्यवस्था करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया था। ऐसे में 28 मई से सिर्फ डिजिटल भुगतान पर ही यात्री सामान खरीद सकते थे। दुकानदार इसका विरोध कर रहे थे। दुकानदारों का कहना था कि क्यूआर कोड और स्वाइप मशीन पहले से काउंटर पर हैं, सिर्फ डिजिटल भुगतान से ही समान बेचना संभव नहीं है। अखिल भारतीय रेलवे खानपान लाइसेंसी वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष रविंद्र गुप्ता कहना है कि सिर्फ डिजिटल माध्यम से ही दुकानदार सामान बेचे यह संभव नहीं है। यदि यह आदेश अनिवार्य कर दिया जाएगा तो यात्रियों और दुकानदारों के लिए समस्या होगी। इस मामले में उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक को शिकायत दी गई है। अब अधिकारियों की ओर से कहा गया है कि नगद और डिजिटल दोनों माध्यमों से लेनदेन होगा। इस मामले में उच्च अधिकारियों से मिलने का समय मांगा गया है, ताकि दुकानदारों और यात्रियों की समस्या को ठीक तरीके से रखा जा सके।
विज्ञापन