{"_id":"5f8498758ebc3ec5ee58c107","slug":"railway-line-work-with-kmp-will-start-soon-mla-mewat-news-noi5420821173","type":"story","status":"publish","title_hn":"केएमपी के साथ रेलवे लाइन का कार्य जल्द शुरू होगा: विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केएमपी के साथ रेलवे लाइन का कार्य जल्द शुरू होगा: विधायक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केएमपी के साथ रेलवे लाइन का कार्य जल्द शुरू होगा: विधायक
नूंह। सोहना-तावडू विधायक कंवर संजय सिंह ने सोमवार को जिला सचिवालय के सभागार में उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा के साथ मुख्यमंत्री की घोषणाओं व अन्य विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। विधायक ने बताया कि जिले में केएमपी रोड के साथ-साथ रेलवे लाइन का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का काम प्रगति पर है। ये दोनों कार्य पूरे होने के बाद नूंह देश के अग्रणी जिलों में शामिल हो जाएगा।
बैठक में उपस्थित अधिकारियों से कहा गया कि किसी भी विभाग के पास कोई व्यक्ति समस्या लेकर आता है तो तत्काल उसका समाधान किया जाए। दुबालू माइनर, तावडू बाईपास, तावडू में सचिवालय, डीएफएससी, एचआरडीएफ, स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विकास कार्यों के बारे में जानकारी ली गई। जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की अधिकारी को तावडू में राशन वितरण आ रही परेशानियों का समाधान करने के निर्देश दिए। इस मौके पर आयुक्त नगर पालिका डॉ. मुनीष नागपाल, एसडीएम प्रदीप अहलावत, नगराधीश गजेंद्र सिंह, मुख्यमंत्री की सुशासन सहयोगी धनश्री जाघव आदि मौजूद रहे।