फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Rail will run in Mewat as soon as Congress rule comes, 'opposition program in front of you' organized in grain market

कांग्रेस शासन आते ही मेवात में चलेगी रेल, अनाज मंडी में आयोजित ‘विपक्ष आपके समक्ष कार्यक्रम’

Sun, 26 Dec 2021 11:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Rail will run in Mewat as soon as Congress rule comes, 'opposition program in front of you' organized in grain market
Rail will run in Mewat as soon as Congress rule comes, 'opposition program in front of you' organized in grain market
नूंह। शहर स्थित अनाज मंडी में हरियाणा कांग्रेस की ओर से रविवार को ‘विपक्ष आपके समक्ष कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस विधायक दल के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने जिले के लोगों से उनकी समस्याएं जानीं। लोगों ने मेवात कैनाल, मेवात यूनिवर्सिटी, रेल, बिजली, पानी, रोजगार, शिक्षा आदि से जुड़ी समस्याएं रखीं। इस पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस का शासन आते ही मेवात में रेल की सीटी बजवा दूंगा। इसके अलावा जिले को विश्वविद्यालय और कैनाल की सौगात मिलेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मेवात की भूमि को वह सलाम करते हैं, क्योंकि यह वीर और शहीदों की भूमि है। मेवात की भूमि से उसका व्यक्तिगत लगाव भी है, क्योंकि जब देश के बंटवारे के समय मेवात से लाखों मुस्लिम पाकिस्तान जा रहे थे तब महात्मा गांधी के साथ उनके पिता रणवीर सिंह हुड्डा ने गांव घासेड़ा में आकर लाखों मुस्लिम मेवातियों को पाकिस्तान जाने से रोका था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार में मेवात के विकास के लिए बहुत कार्य किया गया था। मेडिकल कॉलेज, मेवात शिक्षा कैडर, कोटला झील आदि की सौगात मिली थी। कांग्रेस सरकार ने मेवात में बहुत सी विकास कार्यों की योजना शुरू की थी, लेकिन मौजूदा भाजपा सरकार ने उन कार्यों को पूरा नहीं किया। अब प्रदेश में महंगाई, भ्रष्टाचार से गरीब आदमी का जीवन दूभर हो गया है। अस्पतालों और स्कूलों में पद खाली हैं। सरकारी खजाना और व्यापारियों की तिजोरी भी खाली है। किसानों पर अत्याचार भी हो रहे हैं। इसलिए भाजपा सरकार को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है। इस मौके पर सांसद दीपेंद्र हुड्डा, रघुवीर सिंह कादयान, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष फूलचंद मुलाना सहित पार्टी के दर्जनों विधायक एवं पूर्व विधायक मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन नूंह से कांग्रेस विधायक विधायक दल के उप नेता चौधरी आफताब अहमद और कांग्रेस के तीनों विधायकों के सहयोग से किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed