फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   raid in ragni singer rohit's house in search of papla gujjar

पपला को ढूढ़ने रागनी गायक रोहित के घर छापा

Thu, 12 Dec 2019 11:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
raid in ragni singer rohit's house in search of papla gujjar
फरीदाबाद। अलवर से इसी साल 6 सितंबर को फरार कुख्यात पपला गुर्जर उर्फ विक्रम की तलाश में राजस्थान व हरियाणा पुलिस के करीब सौ जवानों ने तिगांव के बदरौला-प्रहलादपुर गांव को चारों तरफ से घेर कर में रागनी गायक रोहित सरदाना के घर पर छापा मारा। राजस्थान पुलिस को सूचना मिली थी कि पपला गुर्जर तिगांव के बदरौला-प्रहलादपुर गांव में छिपा हुआ है।
विज्ञापन

पुलिस को रोहित सरदाना का एक रागनी का वीडियो भी मिला है, जिसमें वह पपला का गुणगान कर रहा है। फोन लोकेशन व वीडियो के आधार पर राजस्थान पुलिस ने हरियाणा पुलिस के साथ मिल कर रागनी गायक रोहित सरदाना के गांव को घेर कर छापा मारा। यहां न तो रोहित मिला न ही पपला गुर्जर का सुराग मिला। पुलिस रोहित सरदाना के पिता व चचेरे भाई को साथ ले गई। पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। हालांकि, फरीदाबाद पुलिस ने इस तरह के किसी कार्रवाई से इनकार कर रही है।
विज्ञापन

मंगलवार देर रात हुई इस छापेमारी के बाद रागनी लेखक व गायक रोहित सरदाना ने बृहस्पतिवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया। इसमें रोहित ने क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा पपला की तलाश में उनके घर पर छापेमारी करने व गुर्जर समुदाय को बदनाम करने का आरोप लगाया है। रोहित इस वीडियो में गुर्जर बिरादरी को एकजुट करने का प्रयास करते दिख रहे हैं। इधर, पुलिस के रोहित के घर छापेमरी से ग्रामीण भी हैरान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोहित ने कहा, जान को खतरा
इस वीडियो के आधार पर राजस्थान व हरियाणा पुलिस को शक है कि रोहित सरदाना व पपला गुर्जर के बीच करीबी रिश्ते हैं। राजस्थान पुलिस ने रोहित सरदाना के मोबाइल लोकेशन के आधार पर छापेमारी की थी। रोहित का मोबाइल फोन घर में मिला, लेकिन वह घर से बाहर था। इसलिए पुलिस को और भी शक हो गया कि रोहित मोबाइल छोड़ कर कहां गया। पुलिस की छापेमारी के बाद जारी वीडियो में रोहित ने अपने जान को खतरा भी बताया है। इसमें वह स्पष्ट कह रहा है कि पुलिस उसका एनकाउंटर करना चाहती है।

इस कार्रवाई के बारे में पुलिस आयुक्त केके राव से बात की गई तो उन्होंने इस तरह की किसी कार्रवाई से साफ इनकार किया है। उन्होंने कहा कि पपला गुर्जर के संबंध में किसी तरह की कोई रेड फरीदाबाद में नहीं की गई है। वहीं कोई और अधिकारी भी इस बारे में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed