{"_id":"68beda8e43b92bce1504df3c","slug":"raid-in-illegal-cracker-factory-grnoida-news-c-23-1-lko1064-74454-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: काला धंधा बेनकाब, अवैध पटाखा फैक्टरी से 1500 किग्रा विस्फोटक बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: काला धंधा बेनकाब, अवैध पटाखा फैक्टरी से 1500 किग्रा विस्फोटक बरामद
विज्ञापन
- बोड़ाकी गांव के जंगल में पुलिस अवैध पटाखा फैक्टरी का किया भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
दादरी। कोतवाली दादरी क्षेत्र के बोड़ाकी गांव के समीप जंगल में पटाखे बनाने वाली एक अवैध फैक्टरी का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर कब्जे 1500 किग्रा विस्फोटक सामग्री, अवैध पटाखे और उपकरण बरामद किए हैं।
बोड़ाकी गांव के समीप जंगल में एक मकान जर्जर स्थिति में है और लंबे समय से खाली पड़ा है। उसमें गुपचुप तरीके से पटाखा बनाने का काम चल रहा था। सूचना के आधार पर पुलिस ने दबिश की और वहां से बिना लाइसेंस पटाखे तैयार करने वाले भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री को जब्त किया। मौके से तीन आरोपियों को धर दबोचा। आरोपियों की पहचान गाजियाबाद के रामलखन (33 वर्ष), आजाद (20 वर्ष) व बहराइच के राजेन्द्र (19 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों को पकड़कर कर कोतवाली ले आई और उनके खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तीनों आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह दीपावली त्योहार को लेकर करीब दो सप्ताह से विस्फोटक सामग्री से पटाखे तैयार कर रहे थे। मकान में बिना किसी सुरक्षा व्यवस्था के विस्फोटक रसायनों को खुले में रखा गया था। गर्मी या हल्की सी चिंगारी से भी भारी विस्फोट हो सकता था।
विज्ञापन
भारी मात्रा में रासायनिक पाउडर और उपकरण बरामद
पुलिस की टीम ने फैक्टरी की तलाशी ली, तो वहां से विस्फोटक सामग्री का जखीरा मिला। इनमें 1004 किग्रा तैयार पटाखे (अनार), 100 बोरी अधबनी नलकी पटाखे, 53.6 किलो मैग्नीशियम पाउडर, 74.8 किलो स्मैक लेस पाउडर, 68.4 किलो कटन पाउडर, 37.9 किलो टीआई पाउडर और 29.4 किलो सिल्लीकेट समेत कई खतरनाक रसायन मिले हैं। इसके अलावा पटाखे बनाने में प्रयोग होने वाले उपकरण मिले हैं। आरोपी राम लखन पर पूर्व में भी दो मामले दर्ज हैं ।