फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   race for admission in ITI begin today

आईटीआई में दाखिले की रेस आज से

Thu, 27 Jun 2019 09:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2019 09:15 PM IST
विज्ञापन
race for admission in ITI begin today
आईटीआई में दाखिले की रेस आज से
विज्ञापन

गुरुग्राम। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू होगी। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के पोर्टल पर छात्र घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसके साथ ही आईटीआई में भी आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के लिए हेल्पडेस्क लगेंगे। छात्र कॉलेज जाकर भी हेल्पडेस्क की मदद से निशुल्क आवेदन कर सकते हैं। दाखिले को लेकर आईटीआई में एक दिन पहले तैयारी पूरी की गई।

आवेदन के लिए सामान्य श्रेणी के छात्रों को सौ रुपये का शुल्क देना होगा। आरक्षित श्रेणियों के छात्रों के लिए शुल्क 50 रुपये है। महिला आईटीआई के प्रधानाचार्य शुभकरण ने बताया कि छात्राओं के लिए आवेदन पूरी तरह निशुल्क है। छात्र आईटीआई में जाकर सुबह 9 से शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के बाद पंजीकरण से लेकर सभी जरूरी सूचनाएं छात्रों को दिए गए मोबाइल नंबर पर मिलेंगी।
विज्ञापन

यह दस्तावेज साथ रखें छात्र
आठवीं, सकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी की मार्कशीट, चरित्र प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आरक्षण और छूट संबंधी दस्तावेज, स्कैन पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed