फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Race for admission in five engineering colleges will start in the third week of May.

Noida News: मई के तीसरे सप्ताह में शुरू होगी पांच इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले की रेस

Wed, 24 Apr 2024 07:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2024 07:56 PM IST
विज्ञापन
Race for admission in five engineering colleges will start in the third week of May.
-ज्वाइंट एडमिशन काउंसलिंग (जैक) जेईई मेन के स्कोर की रैंकिंग के आधार पर करेगी दाखिला
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली के पांच इंजीनियरिंग कॉलेजों में बीटेक प्रोग्राम में दाखिला प्रक्रिया मई के तीसरे सप्ताह तक शुरू होगी। ज्वाइंट एडमिशन काउंसलिंग (जैक) जेईई मेन की स्कोर के आधार पर कॉमन रैंक तैयार करेगा। इसी के आधार पर छात्र का दाखिला होगा। दाखिले की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन ही होगी। दाखिला संबंधी पॉलिसी को तय करने के लिए बुधवार को जैक की पहली बैठक हुई। इसमें फिलहाल दाखिले के लिए पंजीकरण शुरू करने की संभावित तिथि को तय किया गया है।
दिल्ली के इन संस्थानों में ज्वाइंट एडमिशन काउंसलिंग के लिए तहत रजिस्ट्रेशन कराने के लिए छात्रों को जैक की वेबसाइट पर जाना होगा। बुधवार को हुई पहली बैठक में तय किया गया कि जैक 17 मई व उसके बाद पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी कर रहा है। इस तरह से पंजीकरण शुरू करने की संभावित तिथि 17 मई के आसपास हो सकती है। मालूम हो कि इन कॉलेजों में बीटेक की करीब 6500 सीटें और बीआर्क की करीब 90 सीटें हैं। इनमें से इंदिरा गांधी महिला तकनीकी विश्वविद्यालय में बीटेक और बीआर्क की कुल 1094 सीटें हैं। दाखिला प्रक्रिया से जुड़ी अन्य नीतियों को तय करने के लिए अभी जैक की और बैठकें होंगी।
विज्ञापन


जैक ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया से दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय(डीटीयू), इंदिरा गांधी दिल्ली महिला तकनीकी विश्वविद्यालय, आईआईआईटी (ट्रिपल आईटी दिल्ली,), नेताजी सुभाष प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय और दिल्ली कौशल और उद्यमिता विश्वविद्यालय में बीटेक व बीआर्क की सीटों पर दाखिला होता है। बीआर्क की सीटें इनमें से कुछ ही विश्वविद्यालयों में हैं। इन सभी के लिए एक कॉमन रैंकिंग लिस्ट तैयार होगी जिसके आधार पर इन विश्वविद्यालयों में दाखिला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed