फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Public hearing on electricity rates to be held in Greno today and tomorrow

Noida News: आज ग्रेनो व कल मेरठ में होगी बिजली दरों पर जनसुनवाई

Tue, 15 Jul 2025 07:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jul 2025 07:35 PM IST
विज्ञापन
Public hearing on electricity rates to be held in Greno today and tomorrow
सुबह 11 बजे से होगी, उपभोक्ता बिजली की दर बढ़ाने का कर रहे हैं विरोध
विज्ञापन

----------------
4 लाख से अधिक नोएडा-ग्रेनो के उपभोक्ताओं पर पड़ेगा असर

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा।
प्रदेश में बिजली दरें बढ़ाने को लेकर बुधवार को एनपीसीएल ग्रेनो और बृहस्पतिवार को मेरठ मुख्यालय में जनसुनवाई होगी। इसमें दरें बढ़ाने के संबंध में उपभोक्ताओं का पक्ष लिया जाएगा।

निगम के अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को ग्रेनो में सुबह 11 बजे उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग (यूपीईआरसी) की ओर से सार्वजनिक सुनवाई होगी। इसमें उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) और नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड (एनपीसीएल) के खिलाफ उपभोक्ता परिषद व उपभोक्ता आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे।
विज्ञापन

दरअसल, उपभोक्ताओं में बिजली दरों में बढ़ोतरी के प्रस्ताव को लेकर भारी नाराजगी है। इस कारण विद्युत नियामक आयोग ने उपभोक्ता संगठनों और आम जनता को बैठक में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है। यूपीपीसीएल और एनपीसीएल ने बिजली दरों में वृद्धि का प्रस्ताव रखा है जिसके तहत घरेलू, वाणिज्यिक और औद्योगिक उपभोक्ताओं के लिए टैरिफ में 10-15 प्रतिशत की बढ़ोतरी संभावित है। इस प्रस्ताव का उपभोक्ता परिषद और स्थानीय निवासी कड़ा विरोध कर रहे हैं। आयोग ने आश्वासन दिया है कि सुनवाई में सभी पक्षों की बात सुनी जाएगी और पारदर्शी तरीके से निर्णय लिया जाएगा। सुनवाई के बाद आयोग प्रस्तावित दरों पर अंतिम फैसला लेगा जिसका असर नोएडा-ग्रेनो के 4 लाख से अधिक उपभोक्ताओं पर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरों में बढ़ाने का कोई औचित्य नहीं : अवधेश
उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश वर्मा का कहना है कि बिजली दरों में बढ़ोतरी का कोई औचित्य नहीं है। पहले से महंगाई की मार झेल रहे उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ डालना अन्यायपूर्ण है। उपभोक्ता सुनवाई के दौरान अपनी आपत्तियां मजबूती से रखेंगे। बिजली कंपनियां अपने खर्चों को कम करने और प्रबंधन में सुधार करने की जगह उपभोक्ताओं पर अनावश्यक बोझ डाल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed