{"_id":"68d44ea08b6881653105fed2","slug":"protests-against-approval-of-60-slaughterhouses-in-mewat-demands-withdrawal-of-decision-by-submitting-memorandum-na-news-c-125-1-bwn1002-140163-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: मेवात में 60 बुचड़खानों की मंजूरी के खिलाफ किया प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपकर निर्णय वापस लेने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: मेवात में 60 बुचड़खानों की मंजूरी के खिलाफ किया प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपकर निर्णय वापस लेने की मांग
Thu, 25 Sep 2025 03:34 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Thu, 25 Sep 2025 03:34 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी।
भिवानी। सरकार द्वारा मेवात क्षेत्र में 60 बुचड़खानों को खोलने की मंजूरी देने के फैसले के खिलाफ विभिन्न सामाजिक और किसान संगठनों ने बुधवार को शहर में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने लघु सचिवालय के समक्ष विरोध जताते हुए मुख्यमंत्री के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा और निर्णय को वापस लेने की मांग की।
ग्राम स्वराज किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष जोगेंद्र तालु ने कहा कि प्रदेश सरकार ने मेवात क्षेत्र में 60 बुचड़खाने खोलने की मंजूरी दी है जिनमें से 30 बुचड़खानों को हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा पहले ही एनओसी जारी की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि यह निर्णय हरियाणा की संस्कृति और परंपराओं के बिल्कुल विपरीत है और प्रदेश भर के गोभक्तों व जीव प्रेमियों की भावनाओं को गहरी ठेस पहुंचा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री से मांग की कि प्रदेश में नए बुचड़खाने खोलने की अनुमति तुरंत रद्द की जाए और गोवंश की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। इस अवसर पर अधिवक्ता देवेंद्र श्योराण, अधिवक्ता मुकेश ढाणीमाहु, मा. रघुबीर भेरा, महेंद्रपाल यादव, युद्धवीर मंगल सिंह खरेटा व अन्य मौजूद रहे।