{"_id":"69d74c68252d8fd99501922e","slug":"protesting-employees-set-bike-on-fire-in-manseer-in-gurugram-2026-04-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम में बढ़ा तनाव: धारा 163 के बावजूद हड़ताल जारी, प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने बाइक में लगा दी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम में बढ़ा तनाव: धारा 163 के बावजूद हड़ताल जारी, प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने बाइक में लगा दी आग
Thu, 09 Apr 2026 12:21 PM IST
Rahul Kumar Tiwari
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Thu, 09 Apr 2026 12:21 PM IST
सार
गुरुग्राम के आईएमटी मानेसर में धारा 163 लागू होने के बावजूद कर्मचारियों की हड़ताल जारी है। सेक्टर-4 में एक बाइक में आग लगाने से माहौल और तनावपूर्ण हो गया है।
विज्ञापन
मानसेर में हालात तनावपूर्ण
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गुरुग्राम के आईएमटी मानेसर क्षेत्र में धारा 163 लागू होने के बावजूद हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। सड़कों पर भारी पुलिस बल तैनात है, लेकिन स्थिति सामान्य नहीं हो पा रही है। कई जगहों पर पुलिस और कर्मचारियों के बीच टकराव हुआ, जहां पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया।
विज्ञापन
धारा 163 लागू होने के बाद भी मानेसर तहसील परिसर में कर्मचारी दोबारा हड़ताल पर बैठ गए हैं। प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर इलाके में पुलिस की मौजूदगी बढ़ा दी है।
विज्ञापन
इसी बीच आईएमटी मानेसर के सेक्टर-4 में हड़ताली कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन के दौरान एक बाइक में आग लगा दी, जिससे माहौल और अधिक तनावपूर्ण हो गया। पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है और हालात को नियंत्रित करने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
Trending Videos
प्रदर्शनकारी कर्मचारियों द्वारा तोड़ी गई डायल 112 की गाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
आईएमटी मानेसर में डायमंड इंटरनेशनल कंपनी के सामने प्रदर्शनकारी कर्मचारियों द्वारा डायल 112 की गाड़ी को क्षति पहुंचाया गया। मानेसर की डीसीपी प्रमिला बी. मौके का जायजा लेने पहुंची।