{"_id":"68790ae5c9bc5cd559030951","slug":"protest-held-against-the-murder-of-a-teenager-in-hisar-grnoida-news-c-23-1-lko1064-68615-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: हिसार में किशोर की हत्या के विरोध में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: हिसार में किशोर की हत्या के विरोध में किया प्रदर्शन
विज्ञापन
दनकौर (संवाद)। हरियाणा के हिसार में करीब 11 दिन पहले एक दलित किशोर की हत्या करने का आरोप वहां के पुलिसकर्मियों पर लगा है। आरोप है कि पुलिस द्वारा इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई जिसके चलते वाल्मीकि समाज के लोगों में रोष है। इसके विरोध में बृहस्पतिवार शाम दनकौर कोतवाली पहुंचकर रॉयल वाल्मीकि आर्मी के लोगों ने प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन कोतवाली पुलिस को सौंपा है।
संगठन के जिलाध्यक्ष संजय ढकौलिया ने बताया कि 7 जुलाई को हिसार निवासी 16 वर्षीय गणेश वाल्मीकि अपना जन्मदिन मना रहा था। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने उसके घर पहुंचकर मारपीट की और छत से धक्का दे दिया, जिसकी उसकी मौत हो गई। उनका आरोप है की वारदात को करीब 11 दिन हो गए, लेकिन हिसार पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि यदि आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती है, तो 19 जुलाई को दिल्ली के जंतर मंतर पर देशभर के वाल्मीकि समाज के लोग बड़ा प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर कमलराज, मुकेश और आकाश आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।