फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Protest against suspension of 17 students in Jamia

Noida News: जामिया में 17 छात्रों के निलंबन के विरोध में प्रदर्शन

Wed, 19 Feb 2025 07:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2025 07:33 PM IST
विज्ञापन
Protest against suspension of 17 students in Jamia
नई दिल्ली। जामिया मिल्लिया इस्लामिया में 17 छात्रों के निलंबन को तत्काल रद्द करने की मांग को लेकर बुधवार को छात्र संगठनों ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी हाथों में बैनर व तख्तियां लेकर एकत्रित हुए। अखिल भारतीय छात्र संघ (आइसा), भारतीय छात्र संघ जामिया (एसएफआई), अखिल भारतीय लोकतांत्रिक छात्र संगठन (एआईडीएसओ) सहित अन्य संगठनों ने आरोप लगाया कि जामिया प्रशासन ने मनमाने तरीके से पहले छात्रों को कारण बताओ नोटिस भेजा, फिर अनुशासनात्मक नोटिस। जब वे अनुशासनात्मक कार्रवाई को वापस लेने के लिए अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे तो निलंबन नोटिस थमा दिया गया। जामिया प्रशासन ने प्रदर्शनकारी छात्रों को निलंबित करने तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि पुलिस की मदद से उन्हें अवैध रूप से कैंपस से हिरासत में लिया। प्रदर्शनकारियों ने निलंबन, नोटिस और एफआईआर वापस लेने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article