फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Protest against CAA and NRC in Nooh District

सीएए और एनआरसी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

Wed, 29 Jan 2020 11:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Protest against CAA and NRC in Nooh District
फिरोजपुर झिरका । नगर में बुधवार को बहुजन क्रंाति मोर्चा और ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के आह्वान पर भारत बंद का असर देखने को मिला। दोनों संगठनों के संयुक्त प्रयास से कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर नागरिकता संशोधन कानून, एनआरसी और एनपीआर के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार से कानून वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

दोनों संगठनों के कार्यकर्ताओं ने गुरुग्राम-अलवर हाइवे और शहर के मुख्य बाजारों से होते हुए एक विरोध जुलूस निकाला। जुलूस का लघु सचिवालय पर समापन हुआ। इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व बहुजन क्रांति मोर्चा के प्रदेश सदस्य जगदीश चंद और शेर ए पंजाब मौलाना अथर मोहम्मद ने किया।
विज्ञापन

जगदीश चंद ने कहा कि यह कानून असंवैधानिक ही नहीं बल्कि ये भारत की आत्मा को नुकसान पहुंचाने वाला कानून है। अगर केंद्र सरकार को यह कानून लागू ही करना है तो उसे डीएनए के आधार पर लागू करें। उन्होंने कहा जब से केंद्र में भाजपा की सरकार बनी है तभी से ही देश की लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं पर एक एक कर प्रहार कर उन्हें नष्ट करने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में संवैधानिक व्यवस्थाओं को भाजपा से बचाने के लिए बहुजन क्रांति मोर्चा ने नारा दिया है कि ईवीएम हटाओ संविधान और देश बचाओ, एनआरसी, एनपीआर और सीएए हटाओ देश बचाओ। उन्होंने बताया कि पूरे भारत में बंद को समर्थन मिला है। मेवात में भी इसका खासा असर देखने को मिला है। उन्होंने बताया कि जब तक केंद्र सरकार इस काले कानून को वापस नहीं ले लेती तब तक बहुजन क्रांति मोर्चा अपनी लड़ाई जारी रखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed