फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   protest after police action on rld leader

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पर लाठीचार्ज के विरोध में रालोद का प्रदर्शन

Tue, 06 Oct 2020 12:33 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
protest after police action on rld leader
जयंत चौधरी पर लाठीचार्ज के विरोध में रालोद का प्रदर्शन
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। राष्ट्रीय लोकदल पार्टी की जिला कार्यकारिणी ने हाथरस में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी पर लाठीचार्ज के विरोध में सोमवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष ने राज्यपाल के नाम डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर सरकार को बर्खास्त करने की मांग की है। ऐसा नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। रालोद के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट से डीएम कार्यालय तक प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष जनार्दन भाटी का कहना है कि जयंत चौधरी किसान, मजदूर, व्यापारी और बेरोजगारों की आवाज उठा रहे हैं। हाथरस में पीड़ित परिवार से मिलने जाने के दौरान उनकी आवाज को दबाने की कोशिश की गई। वहां मीडिया से बात करने के दौरान बिना किसी चेतावनी के पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज किया। जनता और कार्यकर्ताओं में काफी रोष है। घटना की न्यायिक जांच कराने और दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed