फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Projects of Film City, Medical Device Park and Industrial Sector-34 will get momentum

Noida News: फिल्म सिटी, मेडिकल डिवाइस पार्क व औद्योगिक सेक्टर- 34 की परियोजनाओं को मिलेगी गति

Sat, 16 Mar 2024 12:41 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
Projects of Film City, Medical Device Park and Industrial Sector-34 will get momentum
फिल्म सिटी, मेडिकल डिवाइस पार्क व औद्योगिक सेक्टर- 34 की परियोजनाओं को मिलेगी गति
विज्ञापन

- सेक्टर की बाकी बची जमीन को अधिग्रहण करने की प्रक्रिया शुरू, रबूपुरा की 510 हेक्टेयर जमीन का एसआईए की सूचना जारी

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। यीडा सिटी में बनने जा रही अंतराष्ट्रीय फिल्म सिटी के दूसरे चरण में जमीन की समस्या आड़े हाथ नहीं आएगी। परियोजना के लिए आरक्षित की गई जमीन का बाकी बचा हिस्सा भी अधिग्रहित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। रबूपुरा गांव की 503 हेक्टेयर जमीन का सोशल इंपैक्ट एसेस्मेंट (एसआईए) कराए जाने की सूचना जारी कर दी गई है। इससे मेडिकल डिवाइस पार्क और औद्योगिक सेक्टर-34 की आगामी परियोजनाओं को भी रफ्तार मिलेगी। वहीं एयरपोर्ट के पास सेक्टर-10 में विकसित होने वाली इलेक्ट्रानिक सिटी की जमीन का एसआईए कराने की सूचना भी जारी कर दी गई है। इलेक्ट्रॉनिक सिटी के लिए तीन गांवों की लगभग 306 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहित की जाएगी।
यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के सेक्टर- 21 में अंतरराष्ट्रीय फिल्म सिटी परियोजना के लिए 1000 एकड़ जमीन आरक्षित की गई है। इसमें से लगभग 750 एकड़ जमीन प्राधिकरण के कब्जे में है। शेष जमीन पर किसानों के कोर्ट चले जाने व अतिक्रमण होने की वजह से कब्जा नहीं मिल पाया था। प्रथम चरण में 230 एकड़ में विकसित होने वाली फिल्म सिटी का शिलान्यास अगले कुछ माह में हो सकता है। विकासकर्ता कंपनी मेसर्स बेव्यू प्रोजेक्ट्स को प्रदेश सरकार द्वारा आवंटन पत्र जारी कर दिया गया है। परियोजना के दूसरे चरण में प्रस्तावित विला, गोल्फ कोर्स, मनोरंजन पार्क आदि के लिए जमीन की अड़चन सामने न आए, इसके लिए शेष जमीन को अधिग्रहित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

रबूपुरा गांव की 510़ 6481 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहित करने की प्रक्रिया शुरू करने के तहत एसआईए की सूचना जारी कर दी गई है। इसमें फिल्म सिटी के साथ सेक्टर-28 में विकसित हो रहे मेडिकल डिवाइस पार्क और औद्योगिक सेक्टर- 34 की जमीन शामिल है। दरअसल मेडिकल डिवाइस पार्क में जापान की तीन कंपनियां 80 हजार करोड़ का निवेश करने के लिए आगे आई हैं। कंपनियां 100 प्रतिशत एफडीआई के तहत निवेश करेंगी। कंपनियों को 25- 25 एकड़ के भूखंड आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जापान की राजधानी टोक्यो में 17-19 अप्रैल तक मेडटेक जापान सम्मेलन होने जा रहा है। प्राधिकरण के अधिकारी कार्यक्रम में हिस्सा लेकर निवेश को आकर्षित करने का प्रयास करेंगे। विदेशी निवेश को आकर्षित करने के लिए रोड शो भी किया जाएगा। मेडिकल डिवाइस पार्क में अब तक 74 कंपनियों को भूखंड आवंटित किए जा चुके हैं। औद्योगिक सेक्टर- 34 में भी योजना लाने की तैयारी चल रही है। वहीं एयरपोर्ट के समीप विकसित होने वाली इलेक्ट्रॉनिक सिटी के लिए आकलपुर, म्याना और मकसूदपुर गांव की 306़ 0603 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहित की जाएगी। दरअसल यमुना प्राधिकरण वित्तीय वर्ष 2024- 25 में 3700 हेक्टेयर से अधिक का लैंडबैंक तैयार करने का लक्ष्य चल रहा है। भूमि अधिग्रहण पर 6000 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

कोट
फिल्म सिटी, मेडिकल डिवाइस पार्क और औद्योगिक सेक्टर- 34 की शेष बची जमीन को अधिग्रहित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। एसआईए की सूचना जारी कर दी गई है। इलेक्ट्राॅनिक सिटी से प्रभावित तीन गांवों का एसआईए कराए जाने की भी सूचना जारी कर दी गई है। - डॉ़ अरुणवीर सिंह, सीईओ यमुना प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed