फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Procession will be taken out on Kargil Vijay Diwas

Noida News: कारगिल विजय दिवस पर निकलेगा जुलूस

Wed, 23 Jul 2025 09:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 09:29 PM IST
विज्ञापन
Procession will be taken out on Kargil Vijay Diwas
नोएडा। भारतीय जनता पार्टी नोएडा महानगर की ओर से कारगिल विजय दिवस के अवसर पर आगामी 26 जुलाई को वीर शहीदों की स्मृति में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस संदर्भ में बुधवार को नोएडा महानगर जिला कार्यालय, सेक्टर 116 में एक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें कार्यक्रम की रूपरेखा तय करते हुए पदाधिकारियों की जिम्मेदारियां भी तय की गईं।
विज्ञापन

जिला महामंत्री चंदगीराम यादव कार्यक्रम संयोजक होंगे। सह-संयोजक के रूप में जिला मंत्री अमरीश त्यागी, प्रमोद बहल एवं किसान मोर्चा अध्यक्ष ओमवीर अवाना की जिम्मेदारी तय की गई है। इस अवसर पर युवा मोर्चा की ओर से विजय जुलूस का भी आयोजन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, शहीद स्मारक की सफाई, शहीद सैनिकों के परिजनों का सम्मान, एवं देशभक्ति आधारित कार्यक्रमों का संचालन किया जाएगा। अध्यक्षता कर रहे भाजपा नोएडा महानगर के जिला अध्यक्ष महेश चौहान ने कहा कि कारगिल विजय दिवस हमारे राष्ट्र गौरव और सेना के शौर्य का प्रतीक है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed