फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Procession of Mohammadi took place amidst the roar

Noida News: सदाओं के बीच निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी

Sat, 06 Sep 2025 02:57 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Sat, 06 Sep 2025 02:57 AM IST
विज्ञापन
Procession of Mohammadi took place amidst the roar
सदाओं के बीच निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी
लखनऊ। पैगंबरे इस्लाम हजरत मोहम्मद मुस्तफा सल. की विलादत की खुशी में ऑल इंडिया मोहम्मदी मिशन के बैनर तले शुक्रवार दोपहर को जुमा की नमाज के बाद जुलूस-ए-मोहम्मदी शाहमीना शाह दरगाह से निकाला गया। शहर की तमाम अंजुमनें झंडे व बैनर के साथ बारगाहे रिसालत में नाअत-ओ-हम्द का नजराना पेश करते हुए जुलूस में शामिल हुईं। लब्बैक या रसूल अल्लाह की सदाओं के बीच जुलूस-ए-मोहम्मदी दरगाह से कमला नेहरू चौराहा होते हुए ज्योतिबाफुले पार्क पहुंचकर संपन्न हुआ। जुलूस की अगुवाई मिशन के अध्यक्ष सैयद इकबाल हाशमी कर रहे थे।
विज्ञापन

जुलूस में घोड़े, बगि्घयों और गाड़ियों पर उलमा व अकीदतमंद सवार थे। जुलूस में सैयद मौलाना अफ्फान अतीक फिरंगी महली, फैजान फिरंगी महली, शाहमीना शाह के सज्जादानशीन पीरजादा शेख राशिद अली मीनाई, शाकिर अली मीनाई आदि शामिल रहे। ऑल इंडिया मोहम्मदी मिशन संगठन के दूसरे दावेदार सैयद अय्यूब अशरफ और बाबर अशरफ की अगुवाई में बालागंज से जुलूस अपने तय रास्तों से होता हुआ दरगाह शाहमीना शाह पहुंचा। लोगों के लिए शाहमीना शाह दरगाह के आसपास सबीलें लगाई गईं। वहीं, मुस्लिम समुदाय ने घरों में नज्र दिलाई और मिठाई बांटकर खुशियां मनाईं।
विज्ञापन


जुलूस का आचार्य ने किया स्वागत
हुसैनगंज से कारी महमूदुल हसन की अगुवाई में शाहमीना शाह दरगाह के निकले जुलूस का आचार्य पंडित चंद्र शुक्ल ने हुसैनगंज में फूल मालाओं से स्वागत कर एकता और भाईचारे का संदेश दिया।

सदाओं के बीच निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी

सदाओं के बीच निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी

सदाओं के बीच निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी

सदाओं के बीच निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी

सदाओं के बीच निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी

सदाओं के बीच निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी

सदाओं के बीच निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी

सदाओं के बीच निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी

सदाओं के बीच निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी

सदाओं के बीच निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी

सदाओं के बीच निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी

सदाओं के बीच निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी

सदाओं के बीच निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी

सदाओं के बीच निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी

सदाओं के बीच निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी

सदाओं के बीच निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी

सदाओं के बीच निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी

सदाओं के बीच निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी

सदाओं के बीच निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी

सदाओं के बीच निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी

सदाओं के बीच निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी

सदाओं के बीच निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed