फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Priyanka family members performed her last rites in Sadopur village, Dadri

जन्मदिन पर मारी गोली: गांव पहुंचा खून से सना प्रियंका का शव, हुआ अंतिम संस्कार; दिल्ली पुलिस में है कातिल पति

Mon, 13 Jul 2026 08:39 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 13 Jul 2026 08:39 PM IST
सार

दहेज की लगातार मांग और पंचायतों के बावजूद मनीष ने प्रियंका को जन्मदिन पर गोली मार दी। दादरी के सादोपुर गांव में प्रियंका का परिजनों ने दाह संस्कार किया है। मनीष फरवरी 2023 में शादी के बाद लगातार 50 लाख रुपये और स्कॉर्पियो की मांग कर रहा था। 

विज्ञापन
Priyanka family members performed her last rites in Sadopur village, Dadri
परिवार ने किया प्रियंका का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के सादोपुर गांव में प्रियंका का सायं के समय शव को लाया गया। गांव में परिजनों ने गमगीन माहौल में दाहसंस्कार किया। 

विज्ञापन


परिजन और ग्रामीणों का कहना है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज के लिए उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद उसका पति फरार हो गया। हत्या को लेकर परिजनों ने दिल्ली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन

सादोपुर गांव निवासी रोहताश सिंह ने बताया कि उनकी भतीजी प्रियंका की शादी फरवरी 2023 में ग्रेटर नोएडा सलेमपुर गांव में मनीष के साथ की थी। मनीष दिल्ली पुलिस में नौकरी करते है। 

वह दहेज में 50 लाख रुपए और स्कॉर्पियो की मांग करता था। जिसको लेकर कई बार पंचायत कर समझना बुझाना किया गया। उसके बाद 13 जुलाई को विवाहिता का जन्मदिन था। दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को जन्मदिन पर सीने में गोली मार दी। 

जिससे उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना पाकर परिजन भी पहुंच गए थे। दिल्ली में दहेज का मामला दर्ज कराकर मृतका के शव को सादोपुर गांव में ले आए। 

विज्ञापन

गांव में परिजन व ग्रामीणों ने नम आंखों से अंतिम संस्कार किया गया। गांव में शोक की लहर है। मृतका के अलावा दो बहनें और दो भाई हैं। बड़ी बहन नीतू दिल्ली पुलिस में है। छोटी बहन सोनिका प्रोफेसर है। मृतका का एक भाई नितिन दिल्ली पुलिस में है। जबकि दूसरा भाई प्रोफेसर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed