{"_id":"6074a3b88ebc3e8d38235a83","slug":"private-hospital-will-not-able-to-extra-charge-for-kovid-treatment-noida-news-noi5768140142","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड इलाज का मनमाना शुल्क नहीं वसूल सकेंगे निजी अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड इलाज का मनमाना शुल्क नहीं वसूल सकेंगे निजी अस्पताल
विज्ञापन
नोएडा। जिले के निजी अस्पताल, कोविड इलाज के नाम पर मनमाना शुल्क नहीं वसूल सकेंगे। जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग ने पिछले साल दिसंबर में डॉ. विनोद पाल कमेटी द्वारा निर्धारित दरों को सख्ती से लागू करने का निर्णय लिया है। इसमें कोरोना के संदिग्ध मरीजों की जांच से लेकर इलाज तक की दरें तय हैं। यदि किसी अस्पताल ने निर्धारित से अधिक शुल्क लिया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार आरटीपीसीआर जांच 700 रुपये में होगी। वहीं घर से नमूने लेने पर 900 रुपये देने होंगे। ट्रू नॉट और सीबी नॉट जांच के लिए अधिकतम 2000 रुपये निर्धारित किए गए हैं। वहीं एनएबीएच से संबद्ध अस्पताल में आइसोलेशन बेड के लिए हर दिन 10 हजार रुपये देने होंगे। जबकि आईसीयू के लिए 15 हजार, वहीं आईसीयू और वेंटिलेटर के लिए 18 हजार रुपये देने होंगे। बिना एनएबीएच मान्यता प्राप्त अस्पतालों में दैनिक इलाज के दौरान आइसोलेशन बेड के लिए 8 हजार, आईसीयू के लिए 13 हजार और आईसीयू व वेंटिलेटर के लिए 15 हजार रुपये ही लिए जा सकेंगे।
फिलहाल जिले के कई कोविड अस्पतालों में बेड फुल हैं। इस वजह से मरीज इलाज के लिए भटकने को मजबूर हैं। सोमवार को भी ऐसे कई मामले सामने आए, जहां मरीज इलाज के लिए अस्पतालों के चक्कर काटते रहे। स्वास्थ्य विभाग ने जिले में 2000 से अधिक बेड होने का दावा किया है। वहीं 1428 सक्रिय मरीज होने के बाद ही परेशानी होनी शुरू हो गई है। जबकि सक्रिय मरीजों में से 400 से अधिक होम आइसोलेशन में हैं। सरकारी और निजी अस्पतालों में इलाज कराने वाले मरीजों की संख्या 850 के करीब है।
विज्ञापन
कोविड अस्पताल बिस्तर
शारदा 750 :
जिम्स 150 :
निम्स 200
कैलाश 200
जेपी 150 (फुल)
फोर्टिस 46 (फुल)
यथार्थ 200 (फुल)
प्रकाश 100
सेक्टर-39 360 (176 मरीज भर्ती)