फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Priest and gardener stole lakhs from businessman's house, both arrested

नोएडा: पुजारी व माली ने कारोबारी की कोठी में की लाखों की चोरी, दोनों गिरफ्तार

Thu, 16 Feb 2023 08:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Feb 2023 08:00 PM IST
विज्ञापन
Priest and gardener stole lakhs from businessman's house, both arrested
पुजारी और माली ने कारोबारी की कोठी से चुराए लाखों, दोनों गिरफ्तार
विज्ञापन

- घर में तोड़फोड़ कर थी डकैती की सूचना, बगल के प्लॉट में 12.33 लाख रुपये गड्ढे में दबाया, रकम बरामद
नंबर

5 वर्ष से पुजारी और एक साल से माली रह रहा था कारोबारी के साथ
माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। कपड़ा कारोबारी के घर में साथ रहने वाले पुजारी और माली ने कोठी में तोड़फोड़ कर 12.33 लाख रुपये नकदी चोरी कर ली। दोनों आरोपियों ने कारोबारी को डकैती की सूचना दी। पुलिस ने जांच में मामले का खुलासा हो गया। कारोबारी के विश्वासपात्र पुजारी मनीष अवस्थी और माली सुग्रीव ने चोरी कर बगल वाले प्लॉट में नकद राशि जमीन में दबा दी थी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर कैश बरामद कर लिया है।

नोएडा जोन के डीसीपी हरीश चंदर ने बताया कि सेक्टर-30 के सी ब्लॉक में कपड़ा कारोबारी लक्ष्मीनारायण खेतान की कोठी है। पुजारी मनीष अवस्थी पांच साल से और माली सुग्रीव एक साल से कोठी में ही रहते थे। लक्ष्मीनारायण सात फरवरी को परिवार समेत मथुरा गए थे। इधर मनीष और सुग्रीव ने 14 फरवरी की रात घर के कई दरवाजे तोड़ डाले और बेडरूम में रखी तिजोरी तोड़कर 12.33 लाख रुपये निकाल लिए। दोनों ने घर में लगे सीसीटीवी और डीवीआर भी तोड़ डाले। दोनों ने लक्ष्मीनारयण को फोन कर घर में आठ बदमाश घुस आने और डकैती डालने की सूचना दी थी। कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने जांच शुरू की। शक होने पर पुजारी और माली को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने साजिश रचकर वारदात करने की बात कबूल कर ली।
विज्ञापन




कारोबारी का विश्वासपात्र था पुजारी

धार्मिक अनुष्ठान कराने के चलते कारोबारी को पुजारी पर अटूट विश्वास था। वह घर के सभी तरह की जानकारी उससे साझा करते थे। घर के अन्य सदस्य भी उसपर भरोसा करते थे। जब भी कारोबारी कहीं बाहर जाते थे तब कोठी की पूरी जिम्मेदारी उसी पर होती थी। इस बार भी ऐसा ही हुआ था। लेकिन पुजारी ने विश्वासघात कर चोरी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन



एक क्विंटल की तिजोरी लिफ्ट से ले गए छत पर

एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि कारोबारी के बेडरूम में जिस तिजोरी में कैश रखा था। उसका वजन करीब एक क्विंटल का था। घर में लगी लिफ्ट के सहारे दोनों आरोपी तिजोरी को छत पर ले गए। वहां हथौड़े व अन्य औजार से तिजोरी तोड़कर 12.33 लाख रुपये निकालकर बगल वाले प्लॉट में गड्ढा खोदकर दबा दिया था। पुलिस पूछताछ में पता चला कि करीब एक घंटे की मेहनत के बाद तिजोरी को दोनों तोड़ पाए थे।



बैकअप डीवीआर गायब होने से घूमी शक की सुई

कोठी में करीब 20 सीसीटीवी कैमरे लगे हुए थे। इसकी डीवीआर घर में सामने लगी थी और एक बैकअप डीवीआर भी था। जिसकी जानकारी केवल घरवालों और पुजारी को ही थी। जब डकैती की सूचना पर पुलिस ने जांच की तो सभी सीसीटीवी टूटे हुए थे और बैकअप डीवीआर भी गायब था। इससे शक की सूई पुजारी की तरफ गई। जब पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की तो मामले का खुलासा हो गया।




वर्ष 2021 में भी हुई थी कारोबारी के घर चोरी

वर्ष 2021 में 01 मार्च से 29 मार्च के बीच कारोबारी के घर पर चोरी की घटना हुई थी। इसमें तीन आरोपियों को पकड़ा गया था। इन आरोपियों में एक सुमित था जो कारोबारी के घर पर नौकर के रूप में उस वक्त काम करता था। पुजारी ने वारदात की साजिश रचते वक्त इसका इल्जाम पुराने नौकर सुमित लगाने की योजना बनाई थी। हालांकि इससे पहले ही पुलिस ने पूरे मामले का पर्दाफाश हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed