फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Presinoer ready to make Mask free of cost

निशुल्क मास्क बनाने को तैयार जिला कारागार के कैदी

Mon, 16 Mar 2020 01:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
Presinoer ready to make Mask free of cost
जेल में कैदी बना रहे मास्क। - फोटो : Grnoida
निशुल्क मास्क बनाने को तैयार जिला कारागार के कैदी
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। कोरोना वायरस की जंग में जिला कारागार भी योगदान करने को तैयार है। कारागार प्रशासन का कहना है कि अगर कोई एनजीओ या समाजसेवी सामग्री उपलब्ध कराए तो कैदी निशुल्क मास्क बनाएंगे। इनकी कीमत अधिकतम 5 रुपये होगी। एनजीओ या समाजसेवी बिना किसी लाभ के मास्क को 5 रुपये में बेचकर लोगों को कोरोना से बचा सकते हैं।

कोरोना वायरस के कारण मार्केट में मास्क की कीमत बढ़ गई है। आसानी से मास्क नहीं मिल रहे हैं। वहीं, 10 से 20 रुपये का मास्क 100 से 200 रुपये में बिक रहा है। ऐसे में जिला कारागार प्रशासन के सहयोग से कैदी अपने लिए मास्क बना रहे है। जिला कारागार अधीक्षक विपिन मिश्रा ने बताया कि जेल में तीन तरह के मास्क बनाए जा रहे है। दो कपड़े और एक टिश्यू पेपर का मास्क बनाया जा रहा है। इनको बनाने में 5 रुपये से भी कम लागत आ रही है। इनका प्रयोग कैदी कर रहे हैं। बताया कि एक बार ही मास्क का प्रयोग कर सकते हैं। तलाशी और गेट व मुख्य जगहों पर खड़े होने वाले कैदियों को मास्क दिया गया है। वहीं, किसी कैदी में खांसी, जुकाम आदि के लक्षण है तो उन्हें भी मास्क दिया जाएगा। फिलहाल ऐसा कोई कैदी नहीं है, जो गंभीर बीमार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed