फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   President and CM boosted the morale of women entrepreneurs

ग्रेटर नोएडा: यूपी के पहले इंटरनेशनल ट्रेड शो का आकर्षण बना 'हर घर जल' गांव, सीएम ने सबसे पहले इसे ही निहारा

Fri, 22 Sep 2023 12:06 AM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Fri, 22 Sep 2023 12:06 AM IST
सार

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो की मुख्य अतिथि राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू जैसे है कार्यक्रम स्थल पहुंचीं तो उन्होंने अपनी कार्ट को हर घर जल गांव मॉडल के सामने पहुंचने पर धीमी करने को कहा। 

विज्ञापन
President and CM boosted the morale of women entrepreneurs
जल जीवन मिशन के स्टाल के अंदर पहुंचे सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में जल जीवन मिशन के स्टॉल पर प्रदर्शित "हर घर जल गांव" मॉडल राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए भी आकर्षण का केंद्र बन गया। सीएम योगी जहां जल जीवन मिशन के स्टॉल के अंदर पहुंचे, वहीं राष्ट्रपति ने भी हर घर जल गांव के मॉडल वाले स्टॉल को निहारा। 
विज्ञापन


इससे पहले गुरूवार को ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट परिसर में आयोजित यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कि महत्वकांक्षी जल जीवन मिशन की "हर घर जल योजना" के स्टॉल पर पहुंचे। स्टॉल पर दिखाई दे रही नल की टोंटी और उसमें से हो रही स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति को देख वो वहीं पर रुक गए। 
विज्ञापन


उन्होंने वहां पर प्रदर्शित "हर घर जल गांव" का व्यापक निरीक्षण किया। सीएम ने "हर घर जल गांव" मॉडल में प्रदर्शित हर घर नल, गौशाला, प्राथमिक विद्यालय, स्वास्थ्य केंद्र में हर घर जल योजना से बदलते यूपी को देखा। इस अवसर पर नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के प्रमुख सचिव अनुराग श्रीवास्तव और जल निगम (ग्रामीण) डॉ. बलकार सिंह भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने दोनों अधिकारियों से नल कनेक्शन की संख्या और बुंदेलखंड की प्रगति भी पूछी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली बार यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन की हर घर जल योजना बड़े निवेशकों, उद्योगपतियों, देशी-विदेशी मेहमानों के आकर्षण का केंद्र बनी रही। बदलते यूपी की नई तस्वीर पेश करता नमामि गंगे और ग्रामीण जलापूर्ति विभाग का स्टॉल आकर्षण का केंद्र बना रहा। इससे पहले स्टॉल पर मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र, सूचना विभाग के निदेशक शिशिर समेत शासन व सरकार के कई वरिष्ठ अधिकारी भी स्टॉल पर हर घर जल गांव मॉडल देखने पहुंचे।

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने भी देखा हर घर जल गांव मॉडल
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो की मुख्य अतिथि राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू जैसे है कार्यक्रम स्थल पहुंचीं तो उन्होंने अपनी कार्ट को हर घर जल गांव मॉडल के सामने पहुंचने पर धीमी करने को कहा। उन्होंने स्टॉल पर लगे हर घर जल गावं मॉडल को कुछ देर निहारा भी। उनके साथ बैठे सीएम योगी आदित्यनाथ ने जल जीवन मिशन योजना से यूपी के ग्रामीणों को मिले लाभ की उनको जानकारी दी।


मेहमान बोले- जरा सेल्फी हो जाए
नोएडा के यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में जल जीवन मिशन की स्टॉल वहां आये लोगों के लिए आकर्षण का केन्द्र बन गया। यूपी के "हर घर जल गांव" की झलक देख मेहमान हैरान रह गए । मिशन के स्टॉल पर पहुंचे निवेशक, उद्यमी के साथ महिलाओं व युवाओं ने बदलते यूपी की झलक के साथ सेल्फी लेकर अपने पलों को  यादगार बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed