फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Preparations for All India Speakers Conference complete: Vijendra

अखिल भारतीय स्पीकर्स कॉन्फ्रेंस की तैयारियां पूरीं : विजेंद्र

Wed, 20 Aug 2025 08:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 08:34 PM IST
विज्ञापन
Preparations for All India Speakers Conference complete: Vijendra
दिल्ली पुलिस ने दी चाक-चौबंद सुरक्षा और प्रोटोकॉल की गारंटी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
राजधानी में 24-25 अगस्त को अखिल भारतीय स्पीकर्स कॉन्फ्रेंस होगी। बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने बताया कि कॉन्फ्रेंस के लिए विधानसभा सचिवालय ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। ये आयोजन भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों को और मजबूत करेगा। उन्होंने दिल्ली पुलिस और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सभी इंतजाम की समीक्षा बैठक करने के बाद ये जानकारी दी।

विधानसभा भवन में हुई अहम बैठक में पुलिस आयुक्त एसबीके सिंह ने आश्वासन दिया कि सभी अतिथियों को राज्य अतिथि का दर्जा मिलेगा। उनके लिए विशेष प्रोटोकॉल और सुरक्षा अधिकारी तैनात होंगे। हवाई अड्डे से ताज होटल और विधानसभा तक की यात्रा के लिए खास यातायात व्यवस्था रहेगी। बैठक के बाद विजेंद्र गुप्ता और अधिकारियों ने विधानसभा भवन का दौरा कर प्रवेश-निकास, बैठने की व्यवस्था और आपातकालीन इंतजामों का जायजा लिया। बैठक में स्पेशल सीपी ट्रैफिक के जगदीशन, स्पेशल सीपी सुरक्षा जसपाल सिंह, डीसीपी सुरक्षा मनस्वी जैन, जॉइंट सीपी मधु वर्मा और दिल्ली सरकार के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


अमित शाह करेंगे सम्मेलन का उद्घाटन
सम्मेलन 1925 में विट्ठलभाई झावेरीभाई पटेल के पहले भारतीय केंद्रीय विधानसभा अध्यक्ष बनने की 100वीं वर्षगांठ के मौके पर हो रहा है। पटेल अपने निष्पक्ष नेतृत्व और संसदीय गरिमा के लिए मशहूर रहे। सम्मेलन का उद्घाटन केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह करेंगे जबकि समापन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला करेंगे। इसमें राज्यसभा सभापति, विभिन्न विधानसभाओं के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष आदि मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed